साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal: जानिए, सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल..!

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग हिन्दू कैलेंडर 2025
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal 13 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (13 जुलाई) को सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार जानते है, कि इन ग्रह स्थितियों के बीच आज रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि
आज धन प्राप्ति की संभावना सकारात्मक रहने से लाभ होगा। परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। सहकर्मियों का सहायता प्राप्त होगी। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। गुस्से पर संयम रखना लाभकारी होगा। मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, किंतु परिश्रम के अनुपात में फल कम मिलेगा।

वृषभ राशि
आज चंचलता अधिक रहने से धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा। अनुचित कार्यों से सतर्क रहें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। हर कार्य में आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिखेगा। किसी भी कार्य को कुशलतापूर्वक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। सरकारी योजनाओं से आर्थिक लाभ की संभावना है।

मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में कमी की आशंका है। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। भाई-बहनों के साथ आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। पुराने विवाद के कारण परेशानी हो सकती है। घरेलू कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कर्क राशि
आज जिन कार्यों को शीघ्र करने की इच्छा होगी, उनमें विलंब हो सकता है। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सकारात्मक व्यवहार लाभकारी सिद्ध होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मन में निराशा का भाव रह सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: शनिवार के दिन द्विग्रह योग बनने से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का हाल

सिंह राशि
आज धन संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में उपलब्धि मिलेगी। घरेलू स्तर पर भाई या पिता से लाभ होगा। दीर्घकालिक निवेश से फायदा होगा। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। स्वभाव में क्रोध दिख सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वार्थ के कारण किसी विशेष व्यक्ति से तनाव हो सकता है। लंबी यात्रा के संकेत हैं। वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें। धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपसी विवाद से बचें।

तुला राशि
आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। संतान के लिए समय अनुकूल है। भूमि-भवन में निवेश के लिए समय उपयुक्त है। दिन लाभकारी रहेगा। दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। महिला मित्र से लाभ होगा। खास दोस्तों के साथ यात्रा संभव है। व्यापारियों को लाभ का योग है।

वृश्चिक राशि
आज व्यापार में लाभ होगा। रुक-रुक कर कार्य करने से बचें। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और परिजनों से लाभ होगा। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी। व्यापार के लिए यात्रा हो सकती है।

धनु राशि
आज कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, किंतु जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। जोखिम भरे कार्यों से बचें। थकान के कारण कार्यों में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। नौकरी में परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव हैं।

इसे भी पढ़ें:  Shrikhand Mahadev Yatra 2024: श्रीखंड महादेव यात्रा 14 से 27 जुलाई तक होगी, पंजीकरण अनिवार्य

मकर राशि
आज धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यालय के कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। दोपहर बाद किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। साझेदारी के कार्यों में लाभ की संभावना है। शारीरिक दर्द हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुंभ राशि
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। छोटी यात्रा हो सकती है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मीन राशि
आज किसी दूर के रिश्तेदार से भेंट होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दिन लाभकारी रहेगा। मन शांत रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। मन अनुचित कार्यों में संलग्न रह सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now