कुल्लू में हुए थप्पड़ कांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए :- राम लाल ठाकुर

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व कानून मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने एक बड़ा वक्तव्य देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के कार्यालय के लोग मानवीय संवेदनाओं को न भूले। उन्होंने कहा कि कुल्लू में हुए थप्पड़ कांड से पता चलता है कि ऐसा कौन सा कारण रहा होगा कि एक पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे प्रभारी को थप्पड़ मारना पड़ गया और एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को लात मार दी, मसला गम्भीर है और और शुरू से लेकर इसकी जांच भी होनी चाहिए कि मसला कहाँ से शुरू हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा में या मुख्यमंत्री के कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सहज, विनम्र और मानवीय संवेदनाओं से भरा पूरा होना चाहिए।

क्योंकि वह एक वेलफेयर स्टेट के मुखिया के कार्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे होते है जबकि दूसरी तरह लोकल पुलिस अधिकारी को कानून व्यवस्था की स्थिति भी देखनी होती है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि यदि हम पूर्व के तथ्यों पर नजर डाले तो कुल्लू के पुलिस अधीक्षक ने जो अपने कार्यकाल में काम किए है वह जीवंत करने वाले है। मेरे इस बयान को राजनीतिक परिदृश्य से कम देखना चाहिए और व्यवहारिकता के तौर पर ज्यादा देखना चाहिए। कुल्लू में कम्युनिटी कार्यक्रम रुस्तम प्रोजेक्ट के में कुल्लू पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है और अगर तथ्यों पर थोड़ी सी नज़र दौड़ाई जाए तो इस कम्युनिटी कार्यक्रम के तहत रुस्तम वालंटियर्स के माध्यम से नशे के खिलाफ युवा व समाज की साझेदारी सुनिश्चित की गई है।

कुल्लू पुलिस ने इस दौरान 15 केसों में 21 चरस और चिट्टा सप्लायर्स की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन करके उनकी करीब 4 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति भी जब्त की। अगर इस कड़ी को थोड़ा और आगे बढ़ाएं तो मीडिया में छपे आंकड़ो से पता चलता है कि कुल्लू पुलिस की भूमिका काफी सकारात्मक भी रही है, कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करी 489 केस दर्ज किए, इसी दौरान 550 किलो चरस, लगभग 8 किलो चिट्टा, 6 किलो अफीम, 305 किलो गांजा, 468 किलो भुक्की, अफीम डोडा, 7 एल एस डी पेपर, 4.2 ग्राम एम दी एम ए, 4 ग्राम कोकीन, 1300 नशीले कैप्सूल और करीब 4 लाख कैश इत्यादि जब्त किए गए। इन सभी मुकदमों में कुल 695 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमे 29 विदेशी नागरिक और 43 नेपाली मूल के आरोपी शामिल हैं। करीब 8 किलो चिट्टे की बरामदगी के साथ 24 अफ्रीकन नागरिकों को दिल्ली से भी गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश को सप्लाई होने वाली चिट्टे की सबसे बड़ी खेप 6.279 किलो को दिल्ली में जाकर जब्त किया।

प्रदेश में चरस की सबसे बड़ी खेप 123.488 किलो चरस को सुनियोजित ऑपरेशन में बरामद किया। कुल्लू पुलिस ने 77 नशे के बड़े सप्लायरों, डीलरों और स्मगलरों को टारगेट करके एनडीपीएस की धारा 29 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया। भांग व अफ़ीम की खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 112 मुकदमे दर्ज करके 50 आरोपियों को गिरफ़्तार किया और करीब 9 लाख अफीम के पौधे और 12 लाख भांग के पौधों को नष्ट किया गया। ऐसे में प्रदेश सरकार को देखना चाहिए कि पुलिस अधिकारियों में इस तरह की अनुशासन हीनता नहीं होनी चाहिए। पुलिस में जो स्ट्रेस या मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में जो असहज भाव उभर रहा है उनको नियंत्रण में रख कर अपना आचरण करे और पुकिस में भी मन को नियंत्रण करने वाले कार्यक्रम योग सम्बंधित या मोटिवेशनल कार्यक्रम शुरू करवाये जाने चाहिए।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Bilaspur News: श्रीनयनादेवी के दबट में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने

बिलासपुर | Bilaspur News: बिलासपुर जिला के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी के दबट गांव में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर ( robbed of jewelery at...

Bilaspur News: पुलिस अधिकारियों की मनमानी आमजन पर न हो हावी :- राम सिंह

सुभाष गौतम | बिलासपुर Bilaspur News: देश संविधान पर चलता है तथा हर नागरिक को उसकी रक्षा और सुरक्षा के लिए अधिकार दिए गए हैं।...

Benefits of Kachnar: औषधीय गुणों की खान है कचनार, ब्लड प्रेशर, शूगर, बैड कोलस्ट्रोल के लिए अचूक रामबाण दवाई

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं Benefits of Kachnar: हिमाचल प्रदेश में कचनार या करयाल के पेड़ों को दुनिया में सबसे खूबसूरत प्रजातियों में गिना जाता है। जब...

Bus accident in Nayanadevi: श्रीनयनादेवी में श्रद्धालुओं की बस का एक्सीडेंट, एक महिला की मौत

बिलासपुर Bus accident in Nayanadevi: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में स्थित विख्यात तीर्थ स्थल श्रीनयनादेवीजी में एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।...

Bilaspur News: मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में दी 445 करोड़ रुपये की सौगात

बिलासपुर | Bilaspur News:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान झंडूता, श्री नैना देवी जी, घुमारवीं और...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सीरियल में दिखेंगे भाम्बला के मिलन सिंह राणा, स्टार प्लस पर होगा प्रसारित…

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कठिन संघर्ष के बाद छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए जिला मंडी के छोटे...

Bamboo Growers in HP : हिमाचल प्रदेश में बांस उत्पादकों के लिए बनेगी सहकारी सभा — राजेश धर्माणी

सुभाष कुमार गौतम | घुमारवीं बिलासपुर Bamboo Growers in HP: प्रदेश में बांस उत्पादकों के लिए प्रदेश सरकार एक सहकारी सभा बनाएगी। ताकि उनके द्वारा...

Attack on Former Congress MLA: पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला

बिलासपुर | Attack on Former Congress MLA: बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पार्टी के महासचिव बंबर ठाकुर पर शुक्रवार दोपहर को जानलेवा हमला...

Grand Parents Day: घुमारवीं मिनर्वा स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं बिलासपुर Grand Parents Day: घुमारवीं स्थित मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसका...