साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Bilaspur: बिलासपुर पहुंचेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, 6 मार्च को होगा भव्य स्वागत समारोह

Bilaspur: बिलासपुर पहुंचेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, 6 मार्च को होगा भव्य स्वागत समारोह
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सुभाष कुमार गौतम | घुमारवीं
Bilaspur News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनका भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

नड्डा इस दौरान एम्स बिलासपुर में पेट स्कैन सुविधा का भी शुभारंभ करेंगे। भाजपा नेता और सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में सरकार बनाई है और दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उनके गृह जिला बिलासपुर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम नड्डा के प्रति जनसमर्थन और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में कार्यरत्त शिक्षिका प्रतिभा शर्मा को मिला वर्ष 2021 का शिक्षा रतन सम्मान

Join WhatsApp

Join Now