Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घुमारवीं में महिलाओं ने मनाया उत्सव..!

Bilaspur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घुमारवीं में महिलाओं ने मनाया उत्सव..!

सुभाष कुमार गौतम | घुमारवीं
Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घुमारवीं में महिलाओं ने उत्सव मनाया। शहर के रेनबो अस्पताल में सहप्रबंधक मोनिका शर्मा ने इस उत्सव का आयोजन किया। उत्सव पर नारी शक्ति ने केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान करीब 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिला दिवस के उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अमिता चौधरी ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला विकास अधिकारी रंजना उपस्थित रही। थाना प्रभारी अमिता चौधरी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं में अपार शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज की नारी आत्म विश्वास और साहस के बल पर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur News: मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में दी 445 करोड़ रुपये की सौगात

महिला विकास अधिकारी रंजना ने कहा कि समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है।

वहीं रेनबो अस्पताल की सहप्रबंधक मोनिका शर्मा ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा और विकास का संचार होता है। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की और उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHP News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now