Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: चिट्टा के आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से किया हमला, पीठ पर दांतों से काटा

Bilaspur News: attacked on police constable

बिलासपुर | 21 सितम्बर
Bilaspur News: बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे में चिट्टा के आरोपी द्वारा हिमाचल पुलिस की टीम के कांस्टेबल पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में घायल पुलिस कांस्टेबल के सिर में चार टांके लगे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले पुलिस तो पुलिस कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से वार किया। फिर उसकी पीठ पर दांतों से काटा।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम टांडा लवाणा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति जा रहा था। व्यक्ति अचानक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Khair Smuggling: बिलासपुर में खैर तस्करों ने वन विभाग के अफसरों पर किया हमला, 3 गिरफ्तार

आरोपी पर दर्ज हैं 13 मामले: पकडे गए आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काट दिया। तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से 1.12 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू निवासी लवाणा टांडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर इससे पहले भी करीब 13 मामले दर्ज हैं।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी को चिट्टा सहित काबू कर लिया गया है। मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री ने खास समर्थक को खुश करने के लिए बदलवाया ओवरहेड टैंक का निर्माण स्थल, लोगों को नही मिला लाभ

बता दें कि इससे पहले यह आरोपी जाहु कस्बे में रात को एक दुकान की दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो उसने पुलिस कर्मी पर मीट काटने वाले टोके से हमला किया था। उस दौरान भी पुलिसकर्मी के शरीर पर कई टांके लगे थे।

पतलीकूहल में युवक की हत्या, टैक्सी स्टैंड के पास फेंका शव

शिमला में 25 सितंबर को भाजपा का विशाल धरना प्रदर्शन

iPhone 15 Pro Max: iPhone 15 Series प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध

जगत सिंह नेगी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-पकवानों और पहनावे की तारीफ करने वाले आपदा में अपना घर भूले

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित :- राजेश धर्माणी

Shimla CBI Raid: टेनिस कोर्ट के निर्माण में गड़बड़ी को लेकर शिमला में CBI की दबिश

Bilaspur News: चिट्टा के आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से किया हमला, पीठ पर दांतों से काटा

Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar Latest Bilaspur News Today Bilaspur News

Join WhatsApp

Join Now