Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Union Budget 2025: ज्वेलरी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती, गहनों के दाम होंगे कम!

Union Budget 2025: ज्वेलरी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती, गहनों के दाम होंगे कम!

Custom Duty on Jewelery: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2025 (Union Budget 2025) में ज्वेलरी इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी गई है। आभूषणों पर कस्टम ड्यूटी 25% से घटाकर 20% और प्लैटिनम फाइंडिंग्स पर 25% से घटाकर 5% कर दी गई है। यह बदलाव 2 फरवरी 2025 से लागू होगा। इससे घरेलू बाजार में आभूषणों की मांग बढ़ने और इंडस्ट्री को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

भारतीय ज्वेलरी मार्केट को मिलेगा बढ़ावा

भारत दुनिया के सबसे बड़े ज्वेलरी कंज्यूमर देशों में से एक है। कस्टम ड्यूटी में कटौती से घरेलू बाजार में मांग को और बढ़ावा मिलेगा। कामा ज्वेलरी के एमडी कोलिन शाह ने कहा कि यह कदम ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, खासकर लक्जरी ज्वेलरी सेगमेंट के लिए।

प्लैटिनम फाइंडिंग्स पर भारी कटौती

प्लैटिनम फाइंडिंग्स पर कस्टम ड्यूटी में भारी कटौती से प्लैटिनम से बने उत्पाद अब ज्यादा किफायती होंगे। इससे प्लैटिनम ज्वेलरी की बिक्री में भी इजाफा होगा। भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री में प्लैटिनम की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, और यह कदम इस ट्रेंड को और मजबूती देगा।

Union Budget 2025: मिडिल क्लास और युवाओं पर फोकस

जानकारों के अनुसार इस बजट में मिडिल क्लास, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। सोने और चांदी पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाए जाने से भारतीय कंज्यूमर को राहत मिलेगी। सरकार ने टेक्नोलॉजी सेक्टर के विकास पर भी जोर दिया है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्वेलरी सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी को अपनाकर भारत एक विकसित अर्थव्यवस्था बन सकता है।

ये भी पढ़ें :
Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news HindiUnion Budget 2025

Join WhatsApp

Join Now