साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हमीरपुर में दरकोटी गांव में 5 लाख के गहने चोरी

​​​​​​​हमीरपुर सदर पुलिस और पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम मौके पर पहुंची तो उसमें पुलिस ने पाया कि पिछले बाहरी गेट का ताला और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। पीड़ित तेज प्रकाश ने बताया कि उनकी बहू का मंगलसूत्र, 2 सोने के कड़े, 2 सोने की अंगूठियां और बाकी चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। करीब 5 लाख के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला के टौणीदेवी में चोरी की एक घटना हुई है। जिस घर से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया है। वह भी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर है। चोरी किया घटना दरकोटी गांव की है। वारदात के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दरकोटी के तेज प्रकाश तेज प्रकाश अपनी पत्नी के साथ बीते दिन बुधवार को सुबह करीब 8:00 बजे कहीं रिश्तेदारी में गए थे। उनका लड़का बाहरी राज्य में नौकरी करता है। और उनकी बहू भी आजकल अपने मायके में रह रही है।

बुधवार शाम को तेज प्रकाश और उनकी पत्नी करीब 6:30 बजे अपने घर वापस आए, तो घर में मौजूद पिछले गेट का ताला टूटा देखा। उन्हें चोरी का आभास हो गया और जब अपनी बहू के कमरे में गए तो उसकी अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। अलमारी में मौजूद गहने गायब मिले। इसके तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी टौणी देवी में दी।

इसे भी पढ़ें:  भोरंज: अग्निशमन चौकी खोलने के लिए किराये पर निजी भवन की आवश्यकता, निविदाएं 25 तक

​​​​​​​हमीरपुर सदर पुलिस और पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम मौके पर पहुंची तो उसमें पुलिस ने पाया कि पिछले बाहरी गेट का ताला और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। पीड़ित तेज प्रकाश ने बताया कि उनकी बहू का मंगलसूत्र, 2 सोने के कड़े, 2 सोने की अंगूठियां और बाकी चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। करीब 5 लाख के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं। हमीरपुर सदर से ASI अरविंद कुमार अन्वेषण अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now