वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से हजारों पीटीए शिक्षकों को मिला नियमितीकरण का लाभ: जय राम ठाकुर

शिमला।
-पीटीए नियमित अध्यापक संघ ने नियमितीकरण पर मुख्यमंत्री का आभार एवं अभिनन्दन किया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आज यहां होटल पीटरहाफ में पीटीए नियमित अध्यापक संघ की ओर से आभार एवं अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, जिसमें प्रदेश के शिक्षक विशेष योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की हमेशा ही अग्रणी भूमिका रही है और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना नागरिकों और समाज का विकास संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीटीए शिक्षकों ने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से दूरदराज के क्षेत्रों में वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों की मांगों को पूरी तरह से अनसुना कर दिया, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में नियुक्त पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों के दर्द को समझा और इसका समाधान निकालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद उन्हें नियमित कर विभाग में समायोजित किया गया। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 6500 पीटीए, 3300 पैट और 97 पैरा शिक्षक लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन 1368 पीटीए शिक्षकों, जो नौकरी में अंतराल की अवधि और शिक्षा निदेशालय में दस्तावेजों के देर से आने के कारण अनुबंध के दायरे से बाहर रह गए थे, उन्हें भी नियमित किया है।
उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पीटीए नियमित शिक्षकों को नियमितीकरण का लाभ पूर्व तिथि से (रेट्रोस्पेक्टिव) प्रदान करने पर राज्य सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त सचिव को इसके वित्तीय व अन्य पहलुओं का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के लिए कैजुअल लीव, मेडिकल और मैटरनिटी लीव देने संबंधी अन्य कई मांगों को भी पूरा किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि शिक्षा का संचालन सुचारू रूप से हो सके इसके लिए राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में समय-समय पर विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्तियां, पदोन्नतियां कर उन्हें नियमित भी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। साढे़ 8 हजार से अधिक शिक्षकों को पदोन्नतियां दी गई और 20 हजार से अधिक शिक्षकों को नियमित किया गया। इसके अलावा करीब 7 हजार नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल में 5 हजार से अधिक गैर शिक्षकों को भी नियुक्तियां दी गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने अपने गठन से लेकर अब तक के सफर में असीम प्रगति की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। सरकार द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र के लिए 8 हजार 412 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
इससे पहले, पीटीए नियमित अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन एवं सम्मान किया तथा हाटी समुदाय से संबद्ध शिक्षकों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी हितैषी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पीटीए, पैरा और पैट वर्ग के शिक्षकों की लम्बित मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जन समस्याओं के प्रति सदैव मानवीय व संवेदनशील दृष्टिकोण रहा है और वे आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितैषी निर्णयों व कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाने वाले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस बार रिवाज भी अवश्य बदलेगा।
पीटीए नियमित अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और विशेष तौर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पीटीए शिक्षकों की पीड़ा को समझा और उनके भविष्य को सुरक्षित करते हुए नियमित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
पीटीए नियमित अध्यापक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मुखिया ने मुख्यमंत्री सहित सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीटीए नियमित अध्यापक संघ के महासचिव शिशुपाल राजटा, विवेक मेहत्ता, मामराज पुंडीर सहित अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं...

More Articles

Himachal Pradesh: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने इन सीटों पर 2 नए चेहरों को दिया मौका..!

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ छह विधानसभा ( Himachal Bypoll 2024 ) सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए...

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?