हिमाचल में 20 आईएएस और आठ एचएएस अफसरों का तबादला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों व आठ एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार निशा सिंह से वन विभाग वापस ले लिया गया है। उनके पास अब ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, प्रशासनिक सुधार विभाग रहेगा। वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा अब स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेवारी भी संभालेंगे। उन्हें कर एवं आबकारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी दिया गया है। अमिताभ अवस्थी से उक्त विभाग लेकर बागवानी के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। आईएफएस राजेश शर्मा को निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग तथा विनोद कुमार को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक धर्मशाला का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। प्रधान सचिव शिक्षा डॉ. रजनीश से तकनीकी शिक्षा विभाग लेकर वन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। प्रधान सचिव भरत खेड़ा को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) दिया गया। इसके अलावा उनके पास गृह एवं विजिलेंस, जीएडी, एसएडी, सैनिक कल्याण और संसदीय मामले विभाग का कार्यभार भी रहेगा।

ललित जैन को निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीक विभाग बनाया गया है। इनके पास स्टेट काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट के सदस्य सचिव का कार्यभार भी रहेगा। हरिकेश मीना को निदेशक ऊर्जा के अलावा प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सुदेश मोक्टा को एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक के अलावा विशेष सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन का कार्यभार दिया गया। देवेश कुमार से प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार ले लिया है। राजेश्वर गोयल को खाद्य आपूर्ति निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। प्रधान सचिव डॉ. रजनीश से तकनीकी शिक्षा विभाग वापस ले लिया है। जेएम पठानिया को राज्य बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक एवं वित्त का कार्यभार दिया गया है। मनमोहन शर्मा अब शिमला स्मार्ट सिटी के सीईओ और प्रबंध निदेशक का कार्यभार देखेंगे। इनके पास शिमला जल प्रबंधन निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी रहेगा।

हिम ऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुपाली ठाकुर को शहरी विकास विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया। रीमा कश्यप को हिमाचल एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इनके पास हिमाचल एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। सोनाक्षी सिंह तोमर प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगी। इनके पास महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। गंधर्व राठौर एडीसी कांगड़ा, मनीष कुमार एडीसी सिरमौर और अजय यादव रेजीडेंट कमिश्नर पांगी के पद पर नियुक्त किए गए। अनुराग चंद्र को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। राहुल कुमार को हिम ऊर्जा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को प्रदेश सरकार ने आठ एचएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। चार एचएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एचएएस अधिकारी हरि सिंह राणा मंडी नगर निगम के नए आयुक्त होंगे। कार्मिक विभाग से जारी आदेशों के तहत सोनिया ठाकुर को राज्य सूचना आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है। बलवान चंद को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में रजिस्ट्रार का जिम्मा सौंपा गया है। विजय कुमार को चंबा मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त निदेशक, विनय कुमार को अतिरिक्त सचिव शहरी विकास एवं टीसीपी के पद पर तैनाती दी गई है। निशांत ठाकुर को जिला पर्यटन अधिकारी चंबा, रविंद्र नाथ शर्मा को अतिरिक्त निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन और विवेक शर्मा को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोलन के पद पर तैनाती दी गई है। एचएएस पूजा चौहान को एसी टू डीसी कांगड़ा, डॉ. प्रियंका चंद्रा को संयुक्त निदेशक नाहन मेडिकल कॉलेज, गिरीश सकलानी को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग और तहसीलदार अंब को उपमंडल अधिकारी अंब का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं...

More Articles

Himachal Pradesh: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने इन सीटों पर 2 नए चेहरों को दिया मौका..!

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ छह विधानसभा ( Himachal Bypoll 2024 ) सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए...

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?