साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal News: हिमाचल में मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश का अलर्ट, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी..!

Himachal Weather Update Himachal News: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले पांच दिनों तक हिमाचल में होगी झमाझम बारिश
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के चलते करीब 115 सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद हो गईं। शिमला मौसम कार्यालय ने आगामी दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भारी बारिश के चलते  मंडी में 107, चंबा में चार, सोलन में तीन और कांगड़ा जिले में एक सहित लगभग 115 सड़कें बारिश के बाद वाहन यातायात के लिए बंद हैं और 212 ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन के सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि आज सुबह तक प्रदेश में 115 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हैं, जिन्हें खोलने के लिए मशीनरी तैनात की गई है। सड़कों को तुरंत प्रभाव से खोलने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया हैं। प्रदेश में 212 के करीब ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। प्रदेश में 10 हजार के करीब पेयजल परियोजनाएं हैं जिसमें से आज सुबह तक 77 पेयजल परियोजनाएं बंद हैं।

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़ कोर्ट फायरिंग मामला: पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन, ISI ने रची शूटर सन्नी को छुड़ाने की साजिश

पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी (Advisory for Tourists in Himachal)

मानसून को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है जिसमें उन्हें नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा, प्रदेश में बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में खासकर पर्यटक सेल्फी लेने के लिए नदी नालों के पास जाते हैं जबकि जिला प्रशासन की ओर से वहां पर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं कि नदी नालों के पास न जाए लेकिन सेल्फी के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं ऐसे में एडवाइजरी जारी की है और नदी नालों के पास न जाने का आग्रह किया गया है।

हिमाचल में आगामी 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश (Yellow Alert in Himachal)

IMG 20240704 WA0011मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार (6 और 7 जुलाई) को भारी बारिश की येलो अलर्ट  भी जारी की, जिसमें तेज हवाओं और बारिश के कारण वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान, कमजोर संरचनाओं को आंशिक नुकसान, कच्चे घरों और झोपड़ियों को मामूली नुकसान की चेतावनी दी गई। , यातायात में व्यवधान और निचले इलाकों में जलभराव।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: अडानी ग्रुप और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच मालभाड़े को लेकर चल रहा विवाद सुलझा

Join WhatsApp

Join Now