Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

T20 World Cup चैंपियन इंडिया का भारत आने के बाद ये है पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Champion India: विश्व विजेता टीम इंडिया का भारत आने के बाद ये है पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Champion India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जितने के बाद टीम इंडिया अब जल्द ही भारत की सरजमीं पर पहुचंने वाली है। टीम इंडिया ने बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भर दी है। बताया जाता है कि बीसीसीआई ने टीम के लिए एयर ​इंडिया की स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया है। टीम इंडिया की जीत के बाद भारत के सभी फैंस को अपने स्टार खिलाड़ियों का इंतजार है।

क्या होगा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय खिलाड़ी अब 04 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे के भारत पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात करेगी। इसके बाद टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। जहां नरीमन पॉइंट से एक रोड शो होगा और बाद में बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दुनियाभर में छाई महेश बाबू की Guntur Kaaram फिल्म, बनी 2024 की सबसे बड़ी ओपनर

T20 World Cup Champion का मुंबई में होगा रोड शो

आपको बता दें कि रोड शो का आयोजन शाम 05 बजे किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव ने भी इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया के जरिए की है। वहीँ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में होने वाले रोड शो से पहले भारतीय फैंस से एक खास अपील की है। रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत हम आप सभी के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। तो आइए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाएं।

इसे भी पढ़ें:  Salaar Day 1 Collection: प्रभास की सालार इंडिया ही नहीं दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़, बना डाला ये रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप जीतने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तान में टीम इंडिया को साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के ठीक 7 महीने बाद रोहित की ही कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड चैंपियन बन सकी। इससे ज्यादा रोचक और रोमांचक क्षण क्या ही होगा। टीम इंडिया को भारत में ट्रॉफी के साथ देखने का इंतजार अब बस कुछ ही घंटे की दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें:  Kangana Ranaut: कंगना ने आमिर खान को कहा ‘बेचारा’, वायरल वीडियो पर ट्वीट करते हुए कसा तंज
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewIndian Cricket TeamOTT news IndiaRohit SharmaTeam Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now