Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Breaking News: परवाणू के नशा निवारण केंद्र से शीशे तोड़कर भागी युवतियां, संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप

Breaking News:

Breaking News: परवाणू का एक और नशा निवारण केंद्र सवालों के घेरे में आ गया है। बीती रात नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन एक दर्जन के करीब युवतियां खिड़कियों के शीशे तोड कर भाग गई है। केंद्र से भागी युवतियों ने नशा निवारण केंद्र के संचालकों व कर्मचारियों पर उन्हें नशा परोसने व मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कई युवतियों ने नशा निवारण केंद्र से भाग कर नजदीकी घरों की शरण ले ली है। केंद्र में उपचाराधीन अधिकतर युवतियों पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में जारी की अपने प्रत्याशियों की पहली सूची

जानकारी के मुताबिक परवाणू में चलाए जा रहे एक नशा निवारण केंद्र में 17 युवतियां उपचाराधीन है। शनिवार को अधिकतर युवतियां केंद्र में लगी खिड़कियों के शीशे तोड कर भाग गई। बताया जा रहा है कि केंद्र के भीतर केवल तीन युवतियां ही है, जबकि अन्य युवतियां गायब है। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से अभी बच रही है। केंद्र के भीतर भी किसी को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Budget 2026 Analysis: सुक्खू सरकार के बजट पर भाजपा के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया, दिशाहीन, वित्तीय आपातकाल और 'बैक गियर बजट' दिया करार

बता दे कि कुछ समय पहले परवाणू के एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर उपचाराधीन युवकों को नशा करवाने के आरोप लगे थे। केंद्र में उपचाराधीन एक युवक ने केंद्र के भीतर कर्मचारियों के नशा करने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, उसके बाद केंद्र के बाहर हंगामा हो गया था। सरकार ने इस केंद्र को बाद में बंद कर दिया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारिया भी हुई थी। यह मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर ऐसे ही आरोप लगे है।

Sukhdev Singh Gogamedi Shooters Arrested: Breaking News: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर्स चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Aaj Ki Khabren Breaking News Himachal News in Hindi Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now