Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: हिमाचल में चिलचिलाती गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 4 जिलों में पारा 40 के पार..!

Himachal Weather Update

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश के ऊना जिला में इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 जून तक प्रदेश में धूप खिली रहेगी। अगले तीन दिन पारा दो से तीन डिग्री और चढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून से आंधी और आसमानी बिजली गिरने 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 जून तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अनुमान है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में 13 स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हमीरपुर के नेरी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42.6, ऊना में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश के चार जिलों का पारा 40 डिग्री को पार कर गया। कांगड़ा शहर का पारा 40.4 और बिलासपुर का 40.1 डिग्री रहा।

राजधानी शिमला का अधिकतम पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्र और शीत मरुस्थल किन्नौर के ताबो क्षेत्र का अधिकतम पारा सोमवार को 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि केलांग का पारा भी 26 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में लू चली। मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now