Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal ByElection: हिमाचल उपचुनाव में तर्जनी नहीं, मध्यम उंगली पर लगेगी स्याही

Ink will be applied on middle finger in Himachal byelections, know why this decision was taken

शिमला ब्यूरो |
Himachal ByElection: हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं की तर्जनी के बजाय मध्यम उंगली पर स्याही लगाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने जानकारी दी है।

बता दें कि हालिया लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुआ था। लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भी वोटिंग हुई थी। इस दौरान मतदाताओं के हाथों की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाई गई थी और अभी तक कई क्षेत्रों के मतदाताओं की उंगली से स्याही नहीं मिट पाई है। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए मध्यम उंगली पर स्याही लगाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सुक्खू सरकार का 15 मई 2003 के बाद नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक अधिसूचना में हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन जिलों के जिला चुनाव आयुक्तों को बाएं हाथ की तर्जनी के बजाय मध्यम उंगली पर स्याही लगाने का निर्देश दिया है।

10 जुलाई को होगा उपचुनाव (Himachal ByElection:)

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। ये तीनों सीट तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई हैं। तीनों विधायकों ने 27 फरवरी को (राज्यसभा चुनाव में) कांग्रेस के छह बागियों के साथ भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था और बाद में वे 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गये थे। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दिया था।

Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now