Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Himachal Weather

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सिरमौर में लू चली। सूबे के नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। लगातार बढ़ रही गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। न्यूनतम पारा चढ़ने से रात को भी राहत नहीं मिल रही है। “Himachal Weather” के अनुसार 17 जून तक प्रदेश में लू चलने के आसार हैं। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 18 से 21 जून तक बारिश के आसार हैं। जून के अंत तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को चटक धूप खिली। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी सूरज की तपिश बढ़ी है। प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत लेने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  HP High Court: अब गृह जिले में नहीं होगी स्टेट कैडर कर्मचारियों की तैनाती, तबादलों के लिए 100-150 KM की दूरी अनिवार्य

मैदानी राज्यों में पारा 40 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला के अधिकांश होटलों में इन दिनों सैलानियों की ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात को विभिन्न क्षेत्रों में निम्नलिखित न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया:

क्षेत्रन्यूनतम तापमान (°C)
शिमला20.4
धर्मशाला25.8
ऊना22.7
नाहन26.1
सोलन21.0
मनाली13.1
कांगड़ा23.3
मंडी20.4
बिलासपुर22.0
हमीरपुर21.3
चंबा21.2
डलहौजी19.9
धौलाकुआं24.5
कसौली24.2
देहरा गोपीपुर27.0
पांवटा साहिब29.0

शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान निम्नलिखित रहा:

इसे भी पढ़ें:  भाजपा विधायक विशाल नेहरिया पर उनकी HAS पत्नी ने लगाए मारपीट व प्रताड़ित करने के आरोप
क्षेत्रअधिकतम तापमान (°C)
ऊना42.8
धौलाकुआं42.8
बिलासपुर42.6
हमीरपुर41.8
चंबा40.8
बरठीं40.8
सुंदरनगर40.4
कांगड़ा40.3
मंडी40.1
नाहन38.6
धर्मशाला36.1
सोलन36.0
मनाली30.5
शिमला30.1

“Himachal Weather” के अनुसार, 18 जून से प्री मानसून की बौछारों के बाद तापमान में गिरावट और जनजीवन में राहत की उम्मीद की जा रही है।

जंगलों में भड़की आग से बढ़ता तापमान
बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग बेकाबू हो रही है। धूं-धूं कर करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। बढ़ती गर्मी और पिछले कई दिनों से जंगलों में लगातार आग जारी है। इसे काबू करना बहुत मुश्किल काम बन गया है। बारिश न होने से आग लगने की घटना अधिक सामने आती हैं। भीषण गर्मी से जंगलों में आग लग जाती है। इसके साथ ही ये पूरे इलाके में फैलना शुरू हो जाती है। ये इतनी भीषण होती है कि इस पर काबू पाना आसान नहीं होता। इसके चलते भी तापमान में बढ़ना जारी है।

इसे भी पढ़ें:  पॉलिसी बनने की घोषणा से खुश पंचायत चौकीदारों ने जताया सीएम का आभार
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal WeatherHimachal Weather AlertHimachal Weather newsHimachal Weather Update

Join WhatsApp

Join Now