Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: पर्यटक ने होटल कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

Mandi Crime News: Kullu News: पर्यटक ने होटल कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

Kullu News: हिमाचल में एक पर्यटक ने होटल के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। मामला हिमाचल प्रदेश के पार्वती वैली का है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी के तहत एक हरियाणा के युवक ने एक होटल के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया और उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

होटल कर्मचारी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह संतोष और सीता राम (होटल के अन्य कर्मचारी) के साथ कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाने गया था। इसी दौरान साथ लगे गेस्ट हाउस में ठहरे हरियाणा के युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हरियाणा के युवक ने गुस्से में आकर चाकू निकाला और कर्मचारी पर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों कंधों पर चोटें आईं। इसके बाद उसने बेल्ट से भी सिर पर हमला किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Bus Accident: हिमाचल में नहीं थम रहे बस हादसे, एक खाई में गिरी तो दूसरी बाल-बाल बची

आरोपी की पहचान और पुलिस कार्रवाई
होटल में दिए पते के अनुसार, आरोपी की पहचान नमन निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। एसपी खुशहाल शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है और आरोपी की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं को नशे से दूर व फिटनेस के प्रति कर रहे जागरूक, डीए स्पोर्ट्स शिमला ने किया सम्मानित

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSkullu news in hindiKullu news todayKullu samacharLatest Kullu News

Join WhatsApp

Join Now