Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: राम कुमार ने भाजपा शासन में उद्योगों को कौड़ियों के भाव बेची गई ज़मीनों की लीज रद्द करने व एसपी बदलने की रखी मांग,

Published on: 10 September 2024
himachal News कोरोना काल में BBN में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएँ, धूल फांक रहें वैंटिलेटर व अन्य जरुरी उपकरण

शिमला।
Himachal News: विधानसभा सत्र के अंतिम दिन सीपीएस एवं दून विधायक राम कुमार चौधरी ने भाजपा शासन काल में बद्दी के इंडोफार्म उद्योग को कौड़ियों के भाव दी गई करोड़ों रुपये की ज़मीन की लीज को निरस्त करने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा के पिछली भाजपा सरकार ने ट्रैक्टर उद्योग इंडोफार्म को जो ज़मीन लीज पर दी है उसकी लीज रद्द करके उस जमीन की ऑक्शन होनी चाहिए। ताकि उस जमीन पर ज़रूरतमंद लोग छोटे छोटे उद्योग स्थापित कर सके। इस लीज को रद्द करके सरकार ऑक्शन करवाती है तो सरकार को 80 से 90 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा ओर सरकार की माली हालत में सुधार होगा।

एसपी बद्दी को लेकर चल रही तकरार पर खुलकर बोले सीपीएस राम कुमार चौधरी

Himachal News: एसपी बद्दी और सीपीएस में बढती तकरार? आपस में कार्यक्रमों का कर रहे बहिष्कार..
himachal News: एसपी बद्दी और सीपीएस में बढती तकरार? आपस में कार्यक्रमों का कर रहे बहिष्कार..

वहीं उन्होंने पुलिस जिला बद्दी की कमान नई व अनुभवहीन कप्तान को देने की बात रखी। उन्होंने कहा के बीबीएन में कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं है। एसपी बद्दी से अपना ही स्टाफ दु:खी है, बिना कुछ सोचे समझे पुलिस जवानों के तबादले किये जा रहे हैं। कभी किसी को कहीं पटका जा रहा है तो कभी कैदी को कहीं जिससे पुलिस कर्मचारी परेशान हैं। उनके ड्राइवर से एसपी बद्दी उनकी जासूसी करवा रही हैं जिसके सबूत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को सौंपे हैं।

बद्दी एक औद्योगिक नगरी होने के साथ साथ क्राइम सिटी है जहां एक अनुभव पुलिस कप्तान ही सारी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रख सकता है। लेकिन यहां एक नई ओर अनुभवहीन एसपी को लगा दिया गया जो कानून व्यवस्था संभालने की बजाए उनकी जासूसी करवा रही हैं। राम कुमार चौधरी ने विधानसभा सत्र में उन्होंने एसपी बद्दी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग रखी है।

प्रजासत्ता की इस खबर पर लगी मुहर 

Himachal News: एसपी बद्दी और सीपीएस में बढ़ती तकरार? आपस में कार्यक्रमों का कर रहे बहिष्कार..

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in Hindihimachal news live todayHimachal News UpdateHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now