Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Rajya Sabha Election: प्रतिभा बोली- कांग्रेस के लिए संकट की घड़ी है, बीजेपी ने चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारा

Himachal Rajya Sabha Election

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की सुर्ख़ियों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के बीच में सियासी पारा चढ़ा दिया है। हालांकि इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा कि वे भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों की अंतरात्मा उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देगी।

प्रतिभा सिंह ने विधायकों की नाराजगी के बावजूद कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव जीतेंगे। वहीँ शिमला में मीडिया से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए संकट की घड़ी है। बीजेपी ने चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारा हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के साथ केंद्र सरकार का आशीर्वाद है। ऐसे में वे भी कॉन्फिडेंट हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

पार्टी के नाराज विधायकों को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि सुजानपुर से प्रो. प्रेम कुमार धूमल को चुनाव हारने वाले राजेंद्र राणा को उम्मीद थी कि उन्हें सरकार में उचित स्थान मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा को स्थान मिलने में देरी हुई है। हालांकि, उन्हें मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि आने वाले वक्त में उन्हें अच्छा पद दिया जाएगा।

वहीँ बीते कल हुई बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक में किसी भी विधायक ने नाराजगी जाहिर नहीं की। राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। उन्होंने काह कि जब हमारी सरकार बनी तब दो-तीन नेताओं को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ही कैसे एडजस्ट किया जाए सभी के सामने यह परेशानी थी।

Himachal Rajya Sabha Election: सीएम सुक्खू बोले सभी विधायकों ने पार्टी की विचारधारा के मुताबिक ही वोट डाला, विपक्ष पर कसा तंज कहा – पैसा ही BJP की अंतरात्मा

Gaggal Airport Expansion Project: गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से संबंधित याचिका को सूचीबद्ध करने को सहमत हुआ सुप्रीमकोर्ट

Mandi News: सुन्दरनगर से डेहर निजी बसें नहीं चल रही अपने रूट पर, लोंगो की शिकायत पर विभाग ने किया 12 हजार का चालान

Himachal Politics: राज्यसभा सांसद चुनाव के लिए कांग्रेस सरकार विधायकों पर बना रही दबाव : जयराम

Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी जाएंगे राज्यसभा

 

CONGRESSHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharPratibha Singh

Join WhatsApp

Join Now