Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी जाएंगे राज्यसभा

Himachal Rajya Sabha Election, Himachal News

शिमला |
Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी जाएंगे। कांग्रेस ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। शिमला में शाम को पार्टी विधायकों के लिए कांग्रेस ने डिनर रखा है। इसमें सभी विधायकों को बुलाया गया है। सिंघवी हिमाचल से राज्यसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की जगह लेंगे। नड्‌डा का कार्यकाल अप्रैल 2024 में पूरा हो रहा है। अभिषेक मनु सिंघवी राज्यसभा सांसद के लिए अपना नामांकन पत्र कल भरेंगे।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी को भी राज्यसभा भेजने की चर्चा हिमाचल में हुई थी। इसी कड़ी में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते दिन दिल्ली में प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी। लेकिन अब साफ हो गया है कि प्रियंका और सोनिया हिमाचल से राज्यसभा नहीं जाएंगी।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। इनकी छंटनी 16 फरवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, मतदान की तिथि मंगलवार 27 फरवरी और इसी दिन रिजल्ट आएंगे। विधानसभा परिसर में मतदान का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक रहेगा। परिणाम देर शाम को घोषित होगा।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 14 फरवरी को होगी। बैठक में सबसे अहम मुद्दा राज्यपाल सदस्य के नामांकन को लेकर भी रहेगा। नामांकन पत्र के सेट कौन भरेगा। कौन कौन प्रस्तावक बनेंगे यह सारी चीजें तय की जाएगी। यह महत्वपूर्ण विषय कैबिनेट की बैठक में चर्चा में रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में (Himachal Rajya Sabha Election )विधानसभा की 68 सीटें हैं। यहां पर कांग्रेस के पास 40 सीटें, भाजपा के पास 25 और तीन सीटें निर्दलीय विधायकों के पास हैं। ऐसे में यहां से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जीत तय है। इस कारण भी अब तक भाजपा ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा है।

मोदी सरकार ने प्रदर्शनकारियों से हर स्तर पर की चर्चा, बातचीत के दरवाज़े सदा खुले : Anurag Thakur

Shahnaz Husain Beauty Tips : आपके गार्डन में छिपा है खूबसूरत त्वचा का खज़ाना

Himachal Budget Session 2024: 14 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का Budget Session, सीएम सुक्खू 17 फरवरी को पेश करेंगे बजट

Solan News : परवाणू में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा

Himachal Rajya Sabha Election | Abhishek Manu Singhvi

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenCONGRESSHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Rajya Sabha ElectionHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now