Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती महिलाएं

Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती महिलाएं

शिमला ब्यूरो |
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 1,500 रुपये की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म महिलाएं जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। इस संबंध में राज्य निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया था। आयोग ने उनकी आधी बात मान ली है। अब महिलाएं फार्म भरकर तहसील कल्याण कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनाव आचार संहिता से पहले हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए मापदंड तय कर हर महीने 1 हजार 500 रुपये देने की बात कही थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर राज्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से मिलकर इस योजना को जारी रखने का आग्रह किया था।

इसे भी पढ़ें:  वित्त विभाग ने पुरानी पैंशन बहाली से संबंधित अधिसूचना को किया जारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में राज्य निर्वाचन अधिकारी को इसे जारी रखने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि आयोग ने उनकी आधी बात मान ली है। अब महिलाएं फॉर्म भरकर तहसील वेलफेयर ऑफिस में जमा करवा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जल्द ही महिलाओं को हर महीने 1500 का भुगतान करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना से महिलाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने 15 महीने के कार्यों को जनता के बीच ले जाकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  सरकार का चुनावी वर्ष में शिक्षकों को बड़ा तोहफा: हिमाचल के 1037 टीजीटी अध्यापक हुए नियमित

वहीँ भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा की एक सीट चुराई है। हिमाचल देवभूमि है और लोग अब भाजपा को लोकसभा की चारों सीटों पर करारी हार देकर इसका हिसाब चुकता करेंगे। सुक्खू ने कहा कि पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने वाले षड्यंत्रकारी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। छह विधायकों ने पैसों के लिए अपना ईमान बेच दिया, इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नही करेंगी।

Una News: ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव

इसे भी पढ़ें:  दलाई लामा ने लगवाया कोरोना टीका, लोगों से की ये अपील

Kangra News: भवारना में 50 वर्षीय महिला की हत्या, पुलिया के नीचे मिला शव

Kangra News: बीएसएफ में तैनात कांगड़ा जिला के हैड कांस्टेबल सुनील कुमार का नागालैंड में हृदय गति रुकने से निधन

Aprilia new bikes launched in India: भारतीय बाजार में अप्रीलिया ने लॉन्च की नई बाइक्स अप्रीलिया RS660 और ट्यूनो 660

Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती महिलाएं

Himachal News: ‘मोहन मीकिन’ कंपनी पर NGT ने मांगी रिपोर्ट,प्राकृतिक जल स्रोत को प्रदूषित करने संबंधी मामला

Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now