Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आयकर विभाग की छापामारी के बाद धर्मशाला न्यायालय में तैनात महिला कर्मचारी सस्पैंड

suspended

प्रजासत्ता ब्यूरो। धर्मशाला
जिला मुख्यालय धर्मशाला में आयकर विभाग की छापामारी की जद्द में एक महिला कर्मचारी भी आई है। धर्मशाला न्यायालय में तैनात महिला कर्मचारी को सस्पैंड कर दिया गया है। बेनामी लेन-देन के सिलसिले में धर्मशाला पहुंची आयकर विभाग की टीम ने दाड़ी स्थित सरकारी कर्मचारी के घर में छापामारी के चलते अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं, साथ ही आयकर विभाग की टीम ने करोड़ों रुपए की संपत्ति सहित ज्वैलरी को भी आरोपी के घर से जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप दाड़ी में हाल ही में सरकारी कर्मचारी के घर छापामारी की थी। लोक निर्माण विभाग में तैनात कर्मचारी पर करोड़ों रुपए की ठगी के आरोप हैं। आरोपी पर राइस पुलर क्वाइन के नाम पर ठगी के आरोप हैं। इससे पहले दिल्ली तथा अन्य राज्यों में भी इस मामले को लेकर आयकर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है, जिसमें कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया था तथा इसी मामले की जांच धर्मशाला में भी पहुंच चुकी है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी के घर पर आयकर विभाग की टीम की दबिश के बाद अब धर्मशाला न्यायालय में तैनात एक महिला कर्मचारी पर भी मामले को लेकर गाज गिरी है। महिला को न्यायालय प्रशासन ने सस्पैंड कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  ज्वालाजी उपमंडल में लाहड़ियाँ गांव की सड़क नहीं बनी इस बार तो जनता आंदोलन को तैयार: राजकुमार

धर्मशाला में आयकर विभाग की छापेमारी मामले में हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से दिल्ली के आयकर विभाग की ओर से कोई पुष्टि जारी नहीं की जा रही है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अब हिमाचल में इस पर कार्रवाई होना शुरू हो गई है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now