Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बतराहन पंचायत में वॉटर कुलर, डिजिटल कैमरे तथा शौचालय जनता को समर्पित

बतराहन पंचायत में वॉटर कुलर,डिजिटल कैमरे तथा शौचालय जनता के सुपुर्द

फतेहपुर|
विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत बतराहन में चार सीसीटीवी कैमरे लगने से पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित करने की पहल हुई है। हाई फ्रीक्वेंसी के चारों कैमरे पंचायत परिसर में लगाए लगाए गए हैं। गुरुवार को खंड अधिकारी फतेहपुर निशी महाजन ने विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए यहां का औचक दौरा किया।इस दौरान बतराहन- नेरना पंचायत की समिति सदस्य तमन्ना धीमान व सचिव राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

समिति सदस्य तमन्ना धीमान ने विकास कार्यों की रुपरेखा तैयार करते हुए बताया कि वार्ड नंबर तीन पंजरोड गांव में 2021- 22 में सरकारी निधि से दो लाख 40 हजार की लागत से रास्ता बनवाया गया।वहीं गर्मी के मौसम को मद्देनजर रखते हुए पंजरोड की प्राथमिक पाठशाला में एक तथा बतराहन के पंचायत घर में भी एक वाटर कूलर, स्थापित करवाया गया। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि पंचायत में 60 हजार की लागत से डिजिटल कैमरे, 80 हजार के एलईडी,40 हजार के बैंच तथा 15 हजार की लागत से एक शौचालय तथा सोकपिट जनता को सुपुर्द किए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी निधि के तहत समय-समय पर समिति की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकासात्मक कार्य करवाए जाते हैं। विकास खंड अधिकारी निशि महाजन बतराहन पंचायत विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान रमेश धीमान व अन्य गाँवबासी भी उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now