Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra: बालिका दिवस पर कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की घोषणा

Kangra: बालिका दिवस पर कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की घोषणा

Kangra News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

स्कूल का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज मैं सभी से सीखने आया हूं, ताकि शिक्षा में सुधार के लिए कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा, ‘मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं लेकिन अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी देखी जा रही है।

राज्य सरकार उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है, ताकि वह बेहतर नागरिक बन सकें।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एक भी विद्यार्थी को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देगी, लेकिन शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। छात्राओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे कई सवाल भी पूछे।

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) धर्मशाला का निरीक्षण भी किया और विद्यार्थियों को प्राप्त हो रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा में सुधार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता सूची में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सैंकड़ों रिक्त पद भरे हैं और वर्ष 2020 से रुकी हुई उप-निदेशकों की पदोन्नति भी की है।

उन्होंने कहा कि बच्चों और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजा जा रहा है। जल्द ही 50 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा, ताकि उनका उत्साहवर्धन किया जा सके। इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now