Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Prime Video की फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ का मुंबई प्रीमियर कला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में आयोजित होगा!

Prime Video की फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ का मुंबई प्रीमियर कला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में आयोजित होगा!

प्राइम वीडियो, (Prime Video ) प्रतिष्ठित कला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल के साथ मिलकर, 31 जनवरी को मुंबई के प्रसिद्ध रिगल सिनेमाज में अपनी ओरिजिनल फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ का प्रीमियर आयोजित कर रहा है। इस खास शाम में फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले, दर्शकों को फिल्म के कलाकारों और क्रिएटर्स के साथ एक दिलचस्प पैनल डिस्कशन का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस चर्चा में दर्शक फिल्म के निर्माण और निर्देशन की यात्रा को करीब से समझ सकेंगे।

‘द मेहता बॉयज़’, इरानी मूवीटोन एलएलपी और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट एलएलपी के प्रोडक्शन में बनी एक हल्की-फुल्की लेकिन भावनात्मक फिल्म है। यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते की गहराइयों को उजागर करती है। इसे बमन ईरानी और ऑस्कर विजेता अलेक्जेंडर डिनेलारिस ने मिलकर लिखा है। फिल्म दिल को छू लेने वाली कहानी और हास्य से भरपूर पलों के साथ एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करती है।

फिल्म में बमन ईरानी, अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सरूप जैसे शानदार कलाकारों की टोली ने अपने अभिनय से कहानी में जान डाल दी है। यह फिल्म उन भावनाओं को बारीकी से उजागर करती है जो हर दर्शक को छू जाएंगी।

दर्शकों को ‘द मेहता बॉयज़’ को 7 फरवरी को प्राइम वीडियो पर ग्लोबल लॉन्च से पहले कला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में देखने का मौका मिलेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaPrime Videothe mehta boysweb series review

Join WhatsApp

Join Now