Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पुलिस की बड़ी सफलता: देहरी बस स्टैंड पर शराब की बड़ी खेप की बरामद!

Kangra News: पुलिस की बड़ी सफलता: देहरी बस स्टैंड पर शराब की बड़ी खेप की बरामद!
अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र देहरी में पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह लगभग तीन बजे एक नाके के दौरान एक बड़ी शराब की खेप पकड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रैहन पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी भजन जरियाल के नेतृत्व में एएसआई सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार, और हैड कांस्टेबल नागेश्वर पाल के साथ देहरी बस स्टैंड पर एक नाका लगाया।

इसी दौरान राजा का तालाब की ओर से आती एक टाटा टियागो गाड़ी, जिसका नंबर HP 88-4934 था, को पुलिस ने रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान, पुलिस को गाड़ी की डिक्की और पिछली सीट पर रखी 25 पेटी (कुल 300 बोतलें) बीआरवी संतरा ब्रांड की शराब मिली।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: माँ ब्रजेश्वरी और माँ चामुंडा का आशीर्वाद लेकर आर.एस. बाली ने किया विकासपुरुष जी.एस. बाली बाल मेला-2026 का शुभारंभ

पुलिस ने गाड़ी और शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गाड़ी में सवार युवक मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला (निवासी घेड़ वासा छत्र) और देस राज (निवासी छत्र) के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी छानबीन जारी है।

एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सफलता से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: दादा और दो पोतों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत
Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now