Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पालमपुर की बेटी डॉ. श्वेता सूद को पुणे में मिला ‘बेस्ट इन्फ्लुएन्सियल फीमेल वेटेरिनारियन’ अवार्ड

Kangra News: पालमपुर की बेटी डॉ. श्वेता सूद को पुणे में मिला 'बेस्ट इन्फ्लुएन्सियल फीमेल वेटेरिनारियन' अवार्ड

Kangra News: पालमपुर की निवासी डॉ. श्वेता सूद को पशु चिकित्सा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पुणे में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल पोल्ट्री एक्सपो 2024 में “बेस्ट इन्फ्लुएन्सियल फीमेल वेटेरिनारियन अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया।

गत रात पुणे में हुए इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के समापन समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार पशु विज्ञान में उनके अनुसंधान के माध्यम से पशुओं के पोषण, पशु फीड की गुणवत्ता और पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर किए गए महत्वपूर्ण काम के लिए मिला है।

डॉ. श्वेता सूद का संबंध कांगड़ा जिले के पालमपुर से है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पालमपुर में पूरी की और फिर 2007 में पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के वेटेरिनरी और एनीमल साइंस कॉलेज से मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता से सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम की डिग्री हासिल की।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने राज्य सरकार में पशु चिकित्सक के रूप में की और बाद में बेहतर कैरियर की खोज में कॉर्पोरेट सेक्टर में शामिल हुईं। वर्तमान में, वे ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित कंपनी ज़मीरा के एनीमल हेल्थकेयर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं।

उनका परिवार पालमपुर में रहता है, जबकि डॉ. श्वेता सूद अपने पति और बेटे के साथ पुणे में निवास करती हैं और यहीं उनका कार्यक्षेत्र भी है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now