Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Rohit Sharma: श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का दिए ऐसा बयान, खेल में नहीं करूंगा बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का दिए ऐसा बयान, खेल में नहीं करूंगा बदलाव

Rohit Sharma Brilliant Innings: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे डे-नाइट वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने भारतीय टीम को 32 रन से करारी मात दे दी। भारत की शुरुवात शानदार रही लेकिन उसका अंत सही नहीं हो पायापक हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 गेंद पर 145.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।

Rohit Sharma की शानदार बेटिंग 

हिटमैन ने शानदार अंदाज में बेटिंग करते हुए सिर्फ 29 गेंद पर अपना अर्थशतक पूरा कर लिया। वंडरसे के 14वें ओवर की तीसरी टॉस्ड अप गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रोहित बैकवर्ड पॉइंट में पकड़े गए। रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 गेंद  5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय टीम  241 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और पूरी टीम  42.2 ओवरों मे 208 रनों पर ऑलआउट हो गई।

हार के बाद क्या बोले रोहित शर्मा 

श्रीलंका के खिलाफ 32 रन से दूसरा वनडे मैच हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “जब आप कोई मैच हारते हैं, तो हर पहलू दुखदायी लगता है। यह केवल अंतिम 10 ओवरों में खराब गेंदबाजी की बात नहीं है। हमें लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना होता है और आज हम ऐसा करने में विफल रहे। मैं थोड़ा निराश हूं, लेकिन ऐसे लम्हे होते रहते हैं। हमें अपनी स्थिति को बदलने की जरूरत है।”

“लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का उपयोग करके हमें लगा कि स्ट्राइक रोटेट करना आसान होगा। जेफरी को पूरा श्रेय जाता है, उन्होंने छह विकेट लिए।”

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है, “मैं जिस इंटेंट के साथ खेल रहा हूं उसमें कोई बदलाव नहीं करूंगा। उन्होंने कहा मेरी बल्लेबाजी के कारण ही मैं 64 रन बना पाया। जब मैं इस तरह की बल्लेबाजी करता हूं, तो बहुत सारे जोखिम उठाने पड़ते हैं। अगर आप लाइन पार नहीं करते हैं, तो निराशा महसूस होती है।”

उन्होंने कहा “मैं अपनी आक्रामकता से समझौता नहीं करना चाहता। हमें सतह की प्रकृति समझनी होगी, क्योंकि बीच के ओवरों में खेलना वास्तव में कठिन हो जाता है। पावरप्ले के दौरान ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए। हम बल्लेबाजी में अच्छे नहीं थे। अब हमें ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए कि हमने कैसा खेला। हालांकि, बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी पर चर्चा जरूर होगी।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateRohit SharmaSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now