साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangra News: एंजल दिव्यांग आश्रम( Angel Divyang Ashram ) के नए भवन का शुभारंभ!

Kangra News एंजल दिव्यांग आश्रम( Angel Divyang Ashram ) के नए भवन का शुभारंभ!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा।

Angel Divyang Ashram News: ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरमाड़ के सुघाल गांव में आज एंजल दिव्यांग आश्रम ने अपने नए भवन में प्रवेश किया। इसका विधिवत शुभारंभ पालमपुर (कंडवाड़ी) के समाजसेवी डॉ. राम सूद ने रिबन काटकर किया। इसके पूर्व आश्रम में वृंदावन से लाई गई राधा कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की गई और उसके बाद हवन, यज्ञ और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

क्या बोली Angel Divyang Ashram की संचालिका

Angel Divyang Ashram की संचालिका अलका शर्मा और सह-संचालक नीरज शर्मा ने 2018 में अपने दिव्यांग बेटे अयान शर्मा की प्रेरणा से आश्रम की स्थापना की थी, जो पहले घर की छत पर चल रहा था। आज उनके दिवंगत बेटे के जन्मदिन पर आश्रम ने नए भवन में प्रवेश किया है।

संचालिका अलका शर्मा ने बताया कि वर्तमान में 120 दिव्यांग बच्चे आश्रम में पंजीकृत हैं। ये बच्चे चार बैचों में आश्रम ( Angel Divyang Ashram ) में इलाज के लिए आते हैं। यहां उनकी पढ़ाई के साथ-साथ फिजियोथेरेपी, स्पीच थैरेपी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। आश्रम में वर्तमान में 15 लोग स्टाफ के रूप में बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। निकट भविष्य में बेसहारा दिव्यांग बच्चों और वृद्ध लोगों के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  श्रीबज्रेश्‍वरी देवी मंदिर जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का टेंपो खाई में गिरा, दो की मौत व 18 घायल

उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आश्रम खोलने के उनके दृढ़ संकल्प को कोई भी चुनौती नहीं रोक सकी।

Join WhatsApp

Join Now