Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौरा : समर्थक उमीदवारों में खूनी झड़प, चली गोलियां

पुलिस की दबिश

थाना इन्दौरा के अंतर्गत आती पंचायत भोगरवा में चुनावों की मतगणना के दौरान मामूली कहासुनी ने कुछ देर बाद खूनी झड़प का रूप ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भोगरवा में मतगणना का कार्य चल रहा था कि बाहर नजदीक के खेतों में उम्मीदवारो के समर्थको में मामूली कहासुनी हो गयी अतः नतीजा आने के बाद कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया व वहां पर तेज हथियारों सहित गोली तक चल गई किन्तु अभी तक यह पता नही चल सका गोली चलाई किसने /

वही इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आईपीएस डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब साढ़े दस बजे थाना इन्दौरा में किसी ने फोन पर सूचना दी कि गांव भोगरवा में झगड़ा हुआ है अतः गोली चली है जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आईपीएस थाना प्रभारी इन्दौरा अभिषेक सेकर व थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान मोके पर पहुंचे व मामले को शांत करके आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी वही जब पुलिस आरोपियों को मेडिकल करवाने अस्पताल इन्दौरा ले जा रही थी वहां पुलिस के सामने भी उन्होंने झगड़ा करना शुरू दिया इस झगड़े में घायल लोगो का उपचार पठानकोट के निजी अस्पताल में चल रहा है वही मामले की गम्भीरता को देखते हुए रेपिड फोर्स को मोके पर तैनात किया गया है आईपीएस अशोक रत्न ने बताया कि पुरषोत्तम सलारिया की शिकायत पर 7 लोगो पर 452/307/147/148/149/25 के तहत मामला दर्ज करके 3 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है अत बाकी की तलाश जारी है

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now