Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा के जलाड़ी की रहने वाली महिला 8 जनवरी 2021 से है लापता।

20210112 194213

कांगड़ा के जलाड़ी की रहने वाली महिला 8 जनवरी 2021 से है लापता।
अपने बच्चों के साथ 11 दिनों से नदरूल गांव अपने मायके रहने गयी थी। मायके में बोलकर गयी थी कि बच्चे की स्कूल फीस जमा करवाने दौलतपुर जा रही है। महिला के घरवालों के कहना है कि उसी दिन कांगड़ा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की प्राथमिकता दर्द करवा दी गयी है।
कांगड़ा बस स्टैंड की सी सी टी वी फुटेज खंगालने पर पता चली की महिला ने वहां से एक टैक्सी किराए पर चंडीगढ़ के लिये ली। टैक्सी चालक का कहना है कि उसे किसी भी तरह का शक नहीं हुआ और एक महिला से ज्यादा बात करना या पूछना उसे उचित नहीं लगा इसलिए उसने किसी भी तरह की पूछताछ करना जरूरी नहीं समझा। आपको बता दें महिला रास्ते में जिस मोबाइल फोन नम्बर का इस्तेमाल कर रही थी उसकी जानकारी महिला के परिवार को नहीं थी टैक्सी चालक ने जो महिला का नम्बर बताया उस पर फोन करने पर किसी महिला ने बताया कि यह मोबाइल चंडीगढ़ में गिरा मिला हुआ है।
महिला का परिवार उसके दो मासूम बच्चे उसकी राह देख रहे। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है और लोकेशन ट्रेस करने की भी कोशिश कर रही है। टैक्सी चालक ने महिला को चंडीगढ़ बस स्टैंड पर छोड़ दिया था। महिला कांगड़ा से चंडीगढ़ अकेली गयी है इसलिए पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर किस के बहकावे में आकर उसने यह कदम उठाया।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now