Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra Airport Landslide: कांगड़ा एयरपोर्ट के पास पहाड़ी से भूस्खलन से मंडी-पठानकोट हाईवे बंद, घंटों जाम में फंसे लोग

Published on: 16 September 2025
Kangra Airport Landslide: कांगड़ा एयरपोर्ट के पास पहाड़ी से भूस्खलन से मंडी-पठानकोट हाईवे बंद, घंटों जाम में फंसे लोग

Kangra Airport Landslide: हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई तेज बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। कांगड़ा एयरपोर्ट के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मंडी-पठानकोट हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सुबह 7:30 बजे भारी मलबा सड़क पर गिरने से हाईवे बंद हो गया, जिसके चलते दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी मुताबिक सुबह 10 बजे के बाद एक तरफ का रास्ता खोला गया, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा और पानी गिरने के कारण हाईवे पर बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। बनोई से लदवाड़ा और कुठमां से गग्गल चौक तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। इससे धर्मशाला और कांगड़ा की ओर जाने वाला यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। बसें ढाई से तीन घंटे देरी से चलीं, और कई बसें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाईं।

प्रशासन ने मौके पर मलबा हटाने के लिए मशीनें तैनात की हैं, लेकिन पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने के कारण काम में दिक्कत आ रही है। जाम के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रसाशन ने लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।

Himachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh rainsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now