साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangra: धर्मशाला में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 78 लाख की लूट करने वाला शातिर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां सिद्धबाड़ी, तपोवन की एक महिला को डिजिटल अरेस्ट के जरिए 78 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना साल 2023 की है, और अब साइबर थाना नॉर्थ जोन, धर्मशाला की पुलिस ने महाराष्ट्र से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया और उससे 5 लाख रुपये बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार साल 2023 में सिद्धबाड़ी की एक महिला ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के मुताबिक, कुछ ठगों ने फर्जी कॉल करके खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ एक मामला दर्ज है। ठगों ने सुनियोजित ढंग से महिला को डराने के लिए एक फर्जी न्यायिक दस्तावेज भेजा और जमानत के नाम पर पैसे मांगे।

डर और भ्रम में फंसी महिला ने ठगों के झांसे में आकर अपने 78 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाने ने जांच शुरू की और ठगों के नेटवर्क को खंगालना शुरू किया।

इसे भी पढ़ें:  इंदौरा: 10.32 ग्राम हैरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस ठगी के तार महाराष्ट्र से जुड़े हैं। साइबर थाना नॉर्थ जोन की एक विशेष टीम ने महाराष्ट्र का रुख किया और वहां गहन छानबीन के बाद एक शातिर ठग को पकड़ लिया। एडिशनल एसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि इस ऑपरेशन में पुलिस ने ठग से 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। बाकी राशि की रिकवरी और इस ठगी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच अभी भी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now