Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Mandi News: उपलब्धि! अनुपम चौहान का बेल्जियम के प्रमुख विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री के लिए चयन

Mandi News: उपलब्धि! अनुपम चौहान का बेल्जियम के प्रमुख विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री के लिए चयन

विजय शर्मा | सुंदरनगर

Mandi News: मंडी जिला के सुंदरनगर शहर के भोजपुर निवासी अनुपम चौहान ( Anupam Chauhan ) का यूरोप के बेल्जियम की शीर्ष युनिवर्सिटी (Belgium’s top universities) में मास्टर डिग्री के लिए चयन हुआ है। वे वेल्जियम की इरास्मस मुंडस अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति के माध्यम से मास्टर्स की डिग्री के लिए नामांकित हुए हैं।

अनुपम पहले वर्ष के लिए वैल्जियम के विश्वविद्यालय केयू ल्यूवेन में नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी विषय में अध्ययन करेंगे। यूरोपियन यूनिवर्सिटी में उनका चयन छात्रवृति अर्जित करके हुआ है। जो कि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अनुपम ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सुंदरनगर के सैंट मेरी स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के सैंट स्टीफंस कालेज से उन्होंने भौतिक विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

इसे भी पढ़ें:  ललित कुमार चौधरी की ताजपोशी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जताया आभार
अनुपम चौहान के पिता मान सिंह चौहान कोटखाई शिमला में कृषि विभाग में ए.डी.ओ. के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता अंजना चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौड़ाकोठी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु जनों को दिया है।
इसे भी पढ़ें:  Mandi News: दिव्य मानव ज्योति ट्रस्ट बना 250 बेसहारा बच्चियों को सहारा..!
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now