साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal Politics: पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में ब्लॉक व जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Himachal Politics
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी |
Himachal Politics: पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में ब्लॉक व जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। शुक्रवार को उनके घर डडौर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि प्रकाश चौधरी के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद उनके समर्थन में सभी पदाधिकारियों ने यह कदम उठाया है।

बता दें कि दो दिन पहले बल्ह ब्लाक कांग्रेस कमेटी की समस्त कार्यकारिणी ने हाईकमान को मीडिया के माध्यम से अवगत करवाया था कि अगर प्रदेश संगठन और सरकार में इसी तरह से अनदेखी जारी रहती है तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था कि जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद वरिष्ठ नेताओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है वह दुखद है।

इसे भी पढ़ें:  फ्लॉप रहा मण्डी में केजरीवाल का रोड शो :- राजीव राणा

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी से मंत्रणा होने के बावजूद भी मामले को हाईकमान ने हल्के से लिया है। इससे आहत होकर जिला कांग्रेस कमेटी और बल्ह ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों को यह कदम उठाना पड़ा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को ई मेल से भेज दिए हैं।

अपने पदों से त्यागपत्र भेजने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहनलाल ठाकुर, विनोद ठाकुर, पवन ठाकुर, दिनेश नायक जिला महामंत्री , मुरारी शर्मा सचिव , मोहन गुलेरिया सचिव , इंद्र सिंह, बलराज चौधरी, पंचायती राज संगठन बल्ह के अध्यक्ष तारा तूंगला, महासचिव ललित ठाकुर, अश्विनी वालिया, महिला मोर्चा बल्ह ब्लाक की अध्यक्ष माया देवी, महामंत्री बल्ह कांग्रेस शेर सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम, सरवन नायक, ललित ठाकुर व विनोद गुलेरिया, बल्ह युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन राणा सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य रोशन लाल कपूर,सागर कमल,राजेश गुप्ता शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी कॉलेज में ABVP और SFI वर्करों में भिड़ंत, जमकर चले लात घूंसे, 6 छात्र घायल

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव कार्यक्रम 13-14 मार्च को जारी होने की संभावना

Paytm Payments Bank Latest Update: Paytm को झटका और UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए भाजपा विधायकों ने बनाई रणनीति

Himachal Politics: नड्डा ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, राहुल गाँधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

Himachal To Haridwar Direct Train Service : मोदी सरकार का तोहफ़ा, हिमाचल से हरिद्वार के लिए अब सीधी ट्रेन सुविधा

Computer Teachers ने 1900 रुपए मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार किया व्यक्त

Join WhatsApp

Join Now