साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mandi: भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क किनारे पलटी निजी बस..!

Mandi: भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क किनारे पलटी निजी बस..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Mandi News: मंडी जिले के बनाला में शुक्रवार सुबह एक निजी बस पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा दो और लोग सवार थे। घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों का नगवांई अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार निजी बस (नंबर- HP 63D 5511) शुक्रवार सुबह 6:50 बजे एक निजी बस मनाली से पठानकोट जा रही थी। बस में चालक-परिचालक के अलावा दो यात्री सवार थे। मनाली से आते हुए जब यह बस बनाला के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक पत्थर बस पर गिरे। जिस कारण बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार चालक जसबंत सिंह व परिचालक अंकुश को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नगवाईं स्थित अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने कोटली में की SDM कार्यालय खोलने व पुलिस चौकी कोटली को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Join WhatsApp

Join Now