Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: निहरी के सभी प्रतिष्ठित मंदिरों में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा आयोजन

Mandi News

मंडी |
Mandi News: पूरे देश में अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लोगों में बहुत उत्साह है। पूरे देशभर में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत, राममंदिर का चित्र व पत्रक इस सामग्री का वितरण हर घर में किया जा रहा है। जिसमे लाखों लोग इसके भागीदार बन रहे हैं।

मंडी जिला के निहरी खंड में भी श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए प्रत्येक पंचायतों में मंदिर चिह्नित किए गए हैं। निहरी के 25 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा आयोजन जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए प्रत्येक पंचायतों में बैठकें भी हो गई। जिसमे उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

घर-घर पहुंचाया जा रहा अक्षत
विचार-परिवार व अन्य हिंदू परिवारों को कार्य की पूर्णता के लिए संकल्पित किया गया है। प्रत्येक पंचायत में सभी समितियां पूजित अक्षत, पत्रक, राम मंदिर का चित्र घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

मंदिरों में 22 को एकत्र होंगे सभी रामभक्त
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन समिति निहरी ने सभी से अपील की है कि 22 जनवरी को सुबह 11 से 2 बजे तक अपने मंदिरों पर एकत्रित हों। भजन-कीर्तन, अखंड पाठ के सामूहिक रूप मे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखें और प्रसाद वितरण करें। सायंकाल अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर, लाइट- झालर लगाकर दीपोत्सव को धूमधाम से मनाएं और इस पुनीत कार्य में सहभागी बन इतिहास के साक्षी बने।

Solan News: चरस तस्करी करने पर रामपूर निवासी राहुल को 6 साल का कठोर कारावास

Himachal News: इस वजह से हिमाचल हाईकोर्ट ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर लगाई रोक..पढ़े पूरी ख़बर

Mandi News: शुकदेव वाटिका के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 50 लाख रुपए : सोहन लाल ठाकुर

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now