क्या राहुल गांधी जेल जाएंगे….? राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने दिया बेबाकी से बयान

[ad_1]

Ashok Gehlot Exclusive: सत्ता हो या विपक्ष, सभी की राजनीति में इस समय राहुल गांधी हैं। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अडानी समूह को लेकर राहुल गांधी के सवालों पर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। वहीं, भाजपा कह रही है कि अदालती प्रक्रिया में राहुल गांधी को सजा हुई। सजा हुई तो लोकसभा से सदस्यता जानी ही थी। आप को आपत्ति है तो ऊपरी अदालत में अपील करिए।

इस पूरे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और देश में मचे सियासी संग्राम पर NEWS 24 के शो सबसे बड़ा सवाल में संदीप चौधरी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से एक्सक्लूसिव बात की। पढ़िए सवाल और जवाब…

आप राजनीति के जादूगर हैं, इन दिनों काला जादू की एंट्री हो गई है। काला जादू कौन कर रहा है?

गहलोत: काला जादू पर बात फिर कर लेंगे। राहुल गांधी के खिलाफ षडयंत्र चल रहा है। उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी की जो यात्रा थी, वह चार मुद्दे पर थी। गरीबी, महंगाई, नॉन वायलेंस और अमीरी गरीबी की खाई खत्म हो। उससे ये लोग डरे हुए थे।

आप अदालती कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं? क्या ये सरकार के इशारे पर हुआ?

गहलोत: कर्नाटक में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम का जिक्र किया। उसमें पीएम मोदी का नाम भी आया था। राहुल कहना चाहते थे कि नीरव मोदी भाग गया, उसे डर नहीं था क्योंकि पीएम भी मोदी हैं। बता दूं कि नेता जब बोलते हैं तो उन्हें जनता को समझाने के लिए कई तरह भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आडवाणी-अटल भी बयान देते थे तो क्या उस मानहानि का केस नहीं होता। ये षडयंत्र है।

8 दिन हो गए, आपकी वकीलों की फौज तर्जुमा नहीं कर पाई?

गहलोत: ये काम लीगल टीम का, वही तय करेंगे। मेरा मानना है कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने कहा कि चाहे संसद में रखो और या बाहर कर दो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। राहुल ने कहा कि मैं 20 हजार करोड़, मोदी-अडानी के रिश्ते पर सवाल पूछता रहूंगा।

बीजेपी कहती है कि अशोक गहलोत से पूछो कि अडानी समूह से आपके रिश्ते क्या हैं?

गहलोत: देखिए राहुल गांधी इस बात का जवाब दे चुके हैं। इन्वेस्ट मीट में अडानी समूह ने 60 हजार करोड़ रुपए लगाए थे। जब कहीं इन्वेस्ट होता तो क्या राज्य सरकार मना कर देती है। हमारे राज्य में अडानी अंबानी या जय शाह आएं तो हम सभी का स्वागत करेंगे।

फिर विरोधाभास क्यों है? क्यों आरोप लगाया जाता है कि मोदी कहीं जाते हैं तो वहां से अडानी को प्लांट मिल जाता है?

गहलोत: अभी तक अडानी समूह पर आरोप लगे हैं। अडानी को झटका लगने के बाद हमारे यहां के इन्वेस्टमेंट रुक गए हैं। इस माहौल के अंदर। इन्वेस्टमेंट आएगा तो रोजगार बढ़ेगा। भाजपा सरकार ने कोयला मंगवाने का करार किया था तो क्या कोयला लेना बंद कर दूं।

सच्चाई सामने आएगी क्या? जेपीसी के बिना सच्चाई सामने आ पाएगी?

गहलोत: राहुल गांधी भी यही कह रहे हैं सच्चाई आनी चाहिए। वे आरोप लगा रहे हैं। फैसला कोर्ट या जांच समिति को करना है। अगर हमने अडानी समूह को अलग से फायदा पहुंचाया है तो जांच कराई जानी होनी चाहिए। जेल भी भेजना चाहिए। फिर चाहे वह राजस्थान के मुख्यमंत्री हों या छत्तीसगढ़ के सीएम हों।

क्या आप एमओयू खारिज नहीं कर सकते?

गहलोत: ये पॉपुलरिटी लेने के लिए कुछ भी कर दीजिए। क्या अडानी जी खुद क्या अप्रोच करते हैं। उन्हें झटका लगा है। सच्चाई सामने आने दीजिए पता लग जाएगा कि अडानी खुद विदड्रॉ करते हैं, सरकार क्या सोचती है फिर निर्णय लिया जाएगा।

जेपीसी की मांग मानी जाएगी?

गहलोत: मोदीजी क्या किसी की सलाह मानते हैं? उनको मानना चाहिए। उन्हें चिंता किस बात की है। संसद में अडानी समूह पर चर्चा कराते, देश देखता कि लोकतंत्र है। वे इतना डर क्यों नहीं रहे हैं। इसी बातों को संदेह पैदा होता है।

इसी तरह के सवाल राफेल सौदे को लेकर उठाए थे? लेकिन राफेल पर मोदी ने जो पक्ष रखा उस पर जनता गई?

गहलोत: वो चुनाव तो बालाकोट की भेंट चढ़ गया। दुनिया इस बात को जानती है। मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से पीएम की अप्रोच है, उसमें बदलाव करना चाहिए। ये अप्रोच अच्छी नहीं है कि जेपीसी की मांग न मानो, राहुल को बोलने न दो। क्या देश में लोकतंत्र है?

क्या चिंता की वजह से विपक्ष की लामबंदी हो रही है?

गहलोत: ये शुभ संकेत है। देशहित में अच्छा है। कांग्रेस हो या अन्य पार्टी देश की जनता के हिसाब से चलती है। पहले भी विपक्ष एक हुआ है। कांग्रेस के खिलाफ भी विपक्ष ने मोर्चा बनाया था। मोदीजी बयान देते हैं कि विपक्ष भ्रष्टाचारियों का गिरोह बन गया है। ये भाषा पीएम को शोभा देती है? तो क्या बीजेपी में सभी दूध के धुले हैं।

भ्रष्टाचारी कौन है? क्या ये समझाने की कूवत किसमें ज्यादा है?

गहलोत: राहुल गांधी के दिल में देश और देशवासियों के लिए, गरीबों, दलितों के लिए दर्द है। जिसका मैं कायल हूं। करप्शन पर उनके दिल में क्या है? ये भी मैं जानता हूं। मोदीजी को इस खानदान से व्यक्तिगत दुश्मनी पता नहीं क्यों है? जिस परिवार ने देश के लिए आनंद भवन दे दिया। जिनकी दादी, पिता शहीद हुए हैं, उनके बेटे को षडयंत्र करके संसद से बाहर करते हो। दो दिन के अंदर बंगला खाली करने का नोटिस देते हो। कई नेता दिल्ली के अंदर बैठे हैं। मोदी और अमित शाह इतने बड़े पद हैं, उनको इस तरह की सोच नहीं रखना चाहिए।

क्या जेल जाने के लिए तैयार हैं राहुल गांधी?

गहलोत: राहुल जेल जाने से नहीं डरते हैं। वे किसी से डरते नहीं हैं। वे सच्चे इंसान हैं। गांधी जी ने कहा था कि Truth is God, God is Truth, राहुल गांधी गांधी के आदर्शों पर चल रहे हैं।

क्या ये कांग्रेस की रणनीति है कि राहुल जेल जाएं फिर अपील कर लेंगे?

गहलोत: पब्लिक में क्या अफवाह है, उस मैं कुछ नहीं कहूंगा। लीगल टीम मामले को देख रही है। 30 दिन बेल के लिए दिया गया है। क्या जल्दी थी कि बिना किसी फार्मेलिटी के निष्कासन किया गया। तत्काल फैसले किए गए।

राहुल गांधी के चलते विपक्ष लामबंद होता दिख रहा है, क्या अगुवाई राहुल करेंगे? 

गहलोत: ये आप मुझसे पूछ रहे हैं, इस पर कोई चर्चा ही नहीं है। ये खानदान पिछले 32 साल से किसी पद पर नहीं है। न पीएम न चीफ मिनिस्टर। वे सेवा कर रहे हैं। तमाम जाति, धर्म के लोगों के बीच इनकी विश्वसनीयता है। ये निष्पक्ष होकर फैसले लेते हैं। आगे क्या होगा, यह अभी उचित समय नहीं है। सोनिया गांधी को पीएम बनने का मौका मिला था, लेकिन मनमोहन सिंह बने थे। राहुल गांधी से कई बार बात की गई लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बीजेपी द्वारा राहुल गांधी की इमेज को खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

थोड़ा इंतजार कीजिए, धीरे धीरे ऐसी स्थिति बनती है। ज्योति बसु प्राइम मिनिस्टर बनने की दौड़ में थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। समय का इंतजार कीजिए, नतीजे अच्छे आएंगे।

पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करिए…

यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal, 30 March 2023: राहुल जाएंगे जेल 2024 में बड़ा खेल, मांगेंगे माफी या अहंकार है काफी? देखिए बड़ी बहस

[ad_2]

Source link

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Air Force Convoy Attack: जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक सैनिक शहीद, 4 घायल

Air Force Convoy Attack in Punch : लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर छिड़े विवाद के बीच कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो...

Covishield Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोविशील्ड मामला, याचिकाकर्ता ने की ये मांग

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Covishield Case Reached Supreme Court: कोविशील्ड वैक्सीन के सुरक्षा पहलुओं पर विवाद से जुडा मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया...

News: पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत आ रहा 600 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | National News: इंडियन कोस्ट गार्ड, एटीएस गुजरात,और एनसीबी की टीम ने पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारी मात्रा में भारत आ...

Supreme Court Decision: EVM-VVPAT वेरिफिकेशन की याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग भी ठुकराई

Supreme Court Decision on EVM-VVPAT Verification: सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वीवीपैट (EVM-VVPAT) वेरिफिकेशन की मांग को लेकर दायर सभी याचिकाओं को को...

RBI Action On Kotak Mahindra Bank: आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, कई सारी सर्विस पर लगाया बैन

RBI Action On Kotak Mahindra Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अब कोटक महिंद्रा बैंक के...

AICC मेंबर और हिमाचल के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Tejinder Singh Bittu Resigns From The Party: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। प्रियंका...

EPFO New Update: EPFO ने कैश विड्रॉल के नियमों में किया बड़ा बदलाव, PF खाताधारकों के लिए फायदेमंद खबर

EPFO New Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF खाताधारक के लिए कैश विड्रॉल ( EPFO Rule Change ) के नियमों में बदलाव...

LOK Sabha Elections 2024: 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों के लिए होगा प्रथम चरण का मतदान

LOK Sabha Elections 2024: देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में...