Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

T20 World Cup चैंपियन इंडिया का भारत आने के बाद ये है पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Champion India: विश्व विजेता टीम इंडिया का भारत आने के बाद ये है पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Champion India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जितने के बाद टीम इंडिया अब जल्द ही भारत की सरजमीं पर पहुचंने वाली है। टीम इंडिया ने बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भर दी है। बताया जाता है कि बीसीसीआई ने टीम के लिए एयर ​इंडिया की स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया है। टीम इंडिया की जीत के बाद भारत के सभी फैंस को अपने स्टार खिलाड़ियों का इंतजार है।

क्या होगा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय खिलाड़ी अब 04 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे के भारत पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात करेगी। इसके बाद टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। जहां नरीमन पॉइंट से एक रोड शो होगा और बाद में बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

T20 World Cup Champion का मुंबई में होगा रोड शो

आपको बता दें कि रोड शो का आयोजन शाम 05 बजे किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव ने भी इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया के जरिए की है। वहीँ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में होने वाले रोड शो से पहले भारतीय फैंस से एक खास अपील की है। रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत हम आप सभी के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। तो आइए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाएं।

इसे भी पढ़ें:  RCB की टीम को मिली एक और हार.. पहले गेंदबाज और फिर बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप

उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप जीतने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तान में टीम इंडिया को साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के ठीक 7 महीने बाद रोहित की ही कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड चैंपियन बन सकी। इससे ज्यादा रोचक और रोमांचक क्षण क्या ही होगा। टीम इंडिया को भारत में ट्रॉफी के साथ देखने का इंतजार अब बस कुछ ही घंटे की दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें:  IND vs AUS: करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पुजारा को दिया स्पेशल गिफ्ट, देखें
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल