साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

EPF Interest Rate News: खुशखबरी! EPF की ब्याज पर सरकार का बड़ा फैसला, देश के करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा..

EPF Interest Rate News: खुशखबरी! EPF की ब्याज पर सरकार का बड़ा फैसला, देश के करोड़ों कर्मचारियों को फायदा..
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

EPF Interest Rate News : देशभर के  नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर! क्योंकि केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यानी आपके PF खाते में पिछले साल की तरह ही ब्याज जुड़ेगा। यह फैसला देशभर के 7 करोड़ से ज्यादा EPF सदस्यों के लिए राहत लेकर आया है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपकी तनख्वाह से हर महीने PF कटता है, तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते साल 28 फरवरी 2024 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री मंसुख मंडाविया ने की। इस बैठक में 8.25% ब्याज दर को बरकरार रखने का निर्णय लिया गया।  इसके बाद यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था, जिसकी अब आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही EPF खाताधारकों के खातों में सालाना ब्याज का पैसा जमा होगा। यानी आपका रिटायरमेंट फंड अब और मजबूत होने वाला है।

उल्लेखनीय है एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2025 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से कुल 14.58 लाख नेट सदस्य जुड़े हैं। इसमें से लगभग 7.54 लाख सदस्य ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार EPFO में नामांकन कराया है। यह डेटा पिछले वर्ष मार्च 2024 की तुलना में 1.15% की वृद्धि और फरवरी 2025 की तुलना में 2.03% की वृद्धि दर्शाता है। 18-25 आयु वर्ग के सदस्यों का इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा है। इससे साफ है कि रोजगार के अवसर बढ़े हैं और PF के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  गुजरात सरकार ने निकाय को जारी किया नोटिस

EPF Interest Rate News: पिछले सालों की ब्याज दरें

EPF की ब्याज दर को समझने के लिए पुराने आँकड़े देखें:

  • 2020-21: 8.5% (उच्च दर)
  • 2021-22: 8.1% (1977-78 के बाद सबसे कम)
  • 2022-23: 8.15%
  • 2023-24: 8.25%
  • 2024-25: 8.25% (बरकरार)

8.25% की दर कर्मचारियों के लिए राहत है, क्योंकि यह हाल के वर्षों में सबसे बेहतर दरों में से एक है।

क्या है EPFO ?

बता दें कि EPFO एक सरकारी संगठन है जो नौकरीपेशा लोगों के रिटायरमेंट फंड को संभालता है। हर महीने आपकी सैलरी (बेसिक + DA) का 12% और इतना ही हिस्सा कंपनी की ओर से आपके PF खाते में जमा होता है। यह पैसा रिटायरमेंट या नौकरी छोड़ने पर मिलता है, साथ ही हर साल ब्याज भी जुड़ता है।

प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए EPF दो हिस्सों में बँटा है।  पहला EPF (Employees’ Provident Fund) जिसमें आपका और कंपनी का योगदान जमा होता है, जो रिटायरमेंट पर एकमुश्त मिलता है। दूसरा EPS (Employees’ Pension Scheme) जिसमे कंपनी के योगदान का 8.33% हिस्सा इसमें जाता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now