Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

MP New CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में खत्म हुआ शिवराज का राज… मोहन यादव को मिली कमान

MP New CM Mohan Yadav Shivraj's rule ended

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Madhya Pradesh New Chief Minister Mohan Yadav:
मध्य प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सवालों के दौर पर भाजपा ने सोमवार को पूर्ण विराम लगा दिया। पार्टी ने सभी को हैरान करते हुए डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री (MP New CM Mohan Yadav) की कमान सौंपने का फैसला लिया है। इसी के साथ चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का राज भी समाप्त हो गया।

MP New CM Mohan Yadav Shivraj's rule ended
MP New CM Mohan Yadav, Shivraj’s rule ended

पार्टी ने दक्षिण उज्जैन से विधायक डॉ. मोहन यादव को भाजपा ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री (MP New CM Mohan Yadav) बनाने का फैसला किया है। सीएम घोषित किए जाने के बाद मोहन यादव ने मीडिया से बात की। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा को धन्यवाद कहा। इसके साथ ही मोहन यादव ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं राज्य की विकास यात्रा को और आगे बढ़ाऊंगा।

इसे भी पढ़ें:  Astronaut Sunita Williams Retires: सुनीता विलियम्स ने सितारों के बीच 27 साल के सुनहरे सफर को दिया विराम, अंतरिक्ष को बताया सबसे पसंदीदा ठिकाना

बता दें कि शिवराज के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में जबरदस्त जीत हासिल की थी। 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भगवा दल के खाते में 163 सीटें आई थीं। इसी के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार भी मुख्यमंत्री का पद उन्हीं को मिलेगा। लेकिन सारी अटकलें गलत साबित हो गईं।

पहले ही दे दिए थे मुख्यमंत्री न बनने के संकेत
शिवराज सिंह चौहान ने इस बात के साफ-साफ संकेत दिए थे कि उनकी इस बार मुख्यमंत्री बनने में कोई खास रुचि नहीं है। चुनाव के बाद शिवराज का जैसा रुख दिखा था और मुख्यमंत्री पद पर फैसला आने के बाद ऐसा लगता है जेसे उन्हें पहले ही यह बात साफ कर दी गई थी कि इस बार यह कुर्सी उन्हें नहीं मिलने वाली।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 14 जगहों पर ED की छापेमारी

चुनाव परिणाम आने के बाद जब कई नेता दिल्ली का दौरा कर रहे थे तब शिवराज प्रदेश की लोकसभा सीटों का दौरा कर रहे थे। उन्होंने कभी खुद को सीएम की दौड़ में शामिल नहीं बताया और न ही ऐसी कोई इच्छा प्रकट की। ऐसे हर सवाल पर वह खुद को भाजपा का पैदल सैनिक बताते रहे थे।

MP New CM Mohan Yadav

Himachal Politics: सरकार की नाकामियों के जश्न से प्रियंका गांधी ने बनाई दूरी :- जयराम ठाकुर

गुड जॉब Solan Police: पाँच महीनों में 9 बड़े चिट्टा तस्करों के नेटवर्कों को किया ध्वस्त, सलाखों के पीछे पहुंचाए 217 आरोपी

LIC Jeevan Utsav Plan: इस धमाकेदार स्कीम में जिंदगी भर का गारंटीड रिटर्न और अनेकों फायदे…

Earn Money Online: आप भी घर बैठे इन 8 कामों के जरिए कर सकते हैं बंपर कमाई

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsMadhya Pradeshnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now