साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Terrorist Attack: जम्मू में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद, 6 घायल

Terrorist Attack In Jammu and Kashmir
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Terrorist Attack In Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के वाहन पर आतंक वादियों द्वारा हमले करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लोई मराड़ गांव के पास आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया। हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जवानों को जान गंवानी पड़ी है। इस हमले में चार जवान शहीद हो गए और छह जवान घायल हुए हैं।

हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम ने कठुआ जिले के पूरे मचेड़ी इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू की। इस दौरान बदनोता गांव में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। बताया जा रहा है सेना के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड के साथ हमला किया था। एक अधिकारी ने बताया कि यह क्षेत्र भारतीय सेना की 9 कोर के अंतर्गत आता है।

आतंकियों की फायरिंग के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जम्मू के जिन इलाकों को आतंकवाद से मुक्त माना जा रहा था। वहां, लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। 9 जून को रईसी में श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 33 घाल हुए थे। 12 जून को सुरक्षाबलों ने कठुआ के हीरानगर में दो आतंकियों को मार गिराया था। 26 जून को डोडा जिले में तीन आतंकी मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: पीएम मोदी का गारंटियों को लेकर हिमाचल सरकार पर साधा निशाना,सीएम सुक्खू ने किया करारा पलटवार..!

Join WhatsApp

Join Now