Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जानिए! डिलीवरी बॉय बनकर क्यों गलियों में उतरे AAP MP Raghav Chadha, Blinkit की यूनिफॉर्म में पार्सल पहुंचाते वीडियो वायरल

Published on: 13 January 2026
जानिए !डिलीवरी बॉय बनकर क्यों गलियों में उतरे AAP MP Raghav Chadha, Blinkit की यूनिफॉर्म में पार्सल पहुंचाते वीडियो वायरल

AAP MP Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के स्टार नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। राजनीति की चकाचौंध छोड़कर वे सीधे Blinkit की पीली और नीली  यूनिफॉर्म पहनकर डिलीवरी पार्टनर बन गए। हेलमेट लगाया, पीठ पर बैग टांगा और एक असली डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर-घर पार्सल पहुंचाने निकल पड़े। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोमवार को शेयर हुए इस वीडियो का असली मकसद बेहद नेक है। राघव चड्ढा खुद इन मेहनतकश डिलीवरी वालों की जिंदगी को करीब से समझना चाहते थे। उन्होंने कहा कि बोर्डिंग रूम की आरामदेह जिंदगी छोड़कर आज उन्होंने इन लोगों की रोजाना की मुश्किलें महसूस कीं। यह कदम उठाकर उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वे सिर्फ बातें नहीं, काम भी करते हैं।

यह कोई पहला मौका नहीं है। पहले भी राज्यसभा में राघव ने 10 मिनट वाली तेज डिलीवरी पॉलिसी पर सवाल उठाए थे। उनका कहना है कि इतनी जल्दबाजी में डिलीवरी करने के चक्कर में ये युवा अपनी जान खतरे में डालते हैं। तेज स्पीड और दबाव की वजह से सड़क हादसे बढ़ते हैं, जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि राहगीरों की भी सुरक्षा दांव पर लग जाती है। इस वीडियो से उन्होंने अपनी उस चिंता को फिर से सबके सामने रख दिया।

वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और लोग दिल खोलकर सराह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “नेता हो तो राघव चड्ढा जैसा, जो जमीनी हकीकत को खुद जीकर समझे।” दूसरे ने कहा, “परेशानी को सिर्फ साथ जीने से ही पता चलता है, सलाम है इस कदम को।” कुल मिलाकर राघव का यह अनोखा अंदाज राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है – क्या बाकी नेताओं को भी जनता के बीच इसी तरह उतरना चाहिए?

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now