Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Punjab News: AAP नेता के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में चंडीगढ़ PGI रेफर

Punjab News: AAP नेता के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में चंडीगढ़ PGI रेफर

Punjab News: पंजाब के रोपड़ में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व DSP ने साथियों के साथ मिलकर पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नितिन नंदा पर फायरिंग कर दी। उन पर 3 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली उनके सिर के पीछे लगी, जबकि 2 गोलियां उनके शरीर को छूकर निकल गईं। इस हमले में नितिन नंदा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नेता नितन नंदा पर एक समारोह के दौरान गोली चलाई गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब नितन नंदा एक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे. इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई।  गोलीबारी की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

इसे भी पढ़ें:  PM Vidyalaxmi Scheme: होनहार छात्रों को इस योजना में पढ़ाई के लिए मिलेगा इतने लाख तक का लोन

घायल नितन नंदा को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली उनके शरीर के अंदर लगी है और यह गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में लगी है

घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि पहली गोली लगने के बाद दूसरी गोली उनके सिर में फंस गई। जब लोगों ने आरोपी और उसके साथी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भीड़ पर भी एक फायर कर दिया, जिससे वह वहां से भागने में सफल हो गया।

इसे भी पढ़ें:  Punjab News: 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव, केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नंदपुर साहिब के डीएसपी जशनदीप सिंह मान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तीन व्यक्ति इस हमले में शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें एक अज्ञात व्यक्ति, दूसरा चंडीगढ़ पुलिस का पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह राणा और तीसरा राम कुमार (रामू) है। फिलहाल नीतन नंदा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

जानकारी के अनुसार नीतन नंदा पहले शिव सेना पार्टी से जुड़े हुए थे और 2017 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। नीतन नंदा एक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते हैं और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Ajit Pawar Death: अजित पवार का 66 साल की उम्र में निधन, विस्तार से जानें बारामती विमान दुर्घटना का कारण
Aaj Ki Khabren daily news India latest hindi news news news update today Punjab News samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now