साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला में मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शिमला में मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला |
हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत, विशेष रूप से नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत, आज दिनांक 7 जून 2024 को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल और गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टाकुफर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी कि शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डों में बच्चों एवं युवाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल और गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टाकुफर में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित स्टाफ से भी विषय की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई और समस्या के समाधान हेतु स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर वार्ड से पियर एडुकेटर अथर्व भाटिया और संजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नशे की गिरफ्त में राजधानी शिमला, पुलिस ने दो मामलों में पकड़ा 52.09 ग्राम चिट्टा

संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार और नीलम चौहान द्वारा युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई और उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।

इसे भी पढ़ें:  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, विधानसभा का किया घेराव

Join WhatsApp

Join Now