कांग्रेस सरकार ने किया कुप्रबंधन, अब केंद्र सरकार को ठहरा रही दोषी : तोमर

भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा का मानना है कि केवल अपने कुप्रबंधन का ठीकरा कांग्रेस पार्टी भाजपा पर फोड़ने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं स्पष्ट रूप से पता था की जिस प्रकार से वह हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रहे हैं उसके कारण आने वाले समय में लोन लिमिट पर कट तो लगना ही था और ऐसा नहीं है कट लगने के अनेकों कारण है और यह कारण प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखकर होते हैं, प्रदेश में चल रहे कुप्रबंधन और वित्तीय संकट को देखकर होते हैं।

उन्होंने कहा की हिमाचल सरकार वित्त वर्ष 2023-24 में 11068 करोड़ का कर्ज चुकाएगी यह आई रिपोर्ट्स में स्पष्ट है, इसमें से 5562 करोड़ ब्याज और कर्ज की किश्त 5506 करोड़ होगी। यदि सरकार समिति ऋण लेती है और अपने साधन बढ़ाने पर जोर देती है तो भी आने वाले 5 साल के भीतर राज्य सरकार को 27677 करोड़ का कर्ज चुकाना होगा ऐसी रिप्रट सरकार के समक्ष है। 2023-24 के अंत तक राज्य पर 87 हजार करोड़ का कर्ज हो जाएगा। 2024-25 तक हिमाचल का कर्ज 1 लाख करोड़ को पार कर जाएगा।

उन्होंने कहा हर छोटी छोटी बात के लिए हिमाचल कि प्रदेश सरकार केवल मात्र केंद्र को ही जिम्मेदार ठहराती है, ऐसा लग रहा है यह तो केवल इनकी एक रणनीति का भाग है। पर जिस प्रकार से केंद्र ने हिमाचल को अनेकों प्रोजेक्ट दिए जोकि 90:10 की रेशो में फंड किया जाता हैं उसके बारे में इस सरकार ने कहीं भी जिक्र किया ही नहीं है।

शिवा परियोजना (हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना) इस परियोजना की कुल लागत 1292 करोड़ रुपए होगी, जिसमें एशियन विकास बैंक द्वारा 1030 करोड़ रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 262 करोड़ रू वहन किए जाएंगे। इस परियोजना से 7 जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर तथा ऊना को 28 विकास खंडों में 162 सिंचाई योजनाओं के माध्यम से 400 बागवानी क्लस्टरों के 6000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कुल 2 चरण में किया जाएगा। पहले चरण में चिन्हित किए 257 कलेक्टरों के तहत 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों की निजी भूमि पर एक फसल ए क्लस्टर अवधारणा के तहत संतरा, अमरुद, अनार, लीची, प्लम व जापानी फल आदि अन्य उपोषणकटिबंधीय फलों का रोपण किए जाएगा। शेष 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 143 क्लस्टरों जिसका चिन्हीकरण किया जाना शेष है। शिवा परियोजना से 15000 किसान बागबान परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
यह परियोजना केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी गई है, पर कांग्रेस पार्टी ऐसी योजनाओं का जिक्र तक नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को दी गई 10 गारंटियों के बारे में चिंतन करना चाहिए है और किस प्रकार से वजह 10 गरंटिया जनता को पूरी करके देंगे उसकी चिंता करनी चाहिए, ना कि केवल मात्र केंद्र सरकार को कोसने का काम करना चाहिए।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद...

IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर जोरदार नारेबाजी..!, मौके पर पहुंची पुलिस

पांवटा साहिब | IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने एकजुट हो जोरदार हंगामा किया। व्यापारियों द्वारा नारेबाजी के...

Sirmour News: एसडीओ पर बतमीजी व धमकाने का लगा आरोप-पुलिस में मामला दर्ज

पांवटा साहिब| Sirmour News: पांवटा साहिब के गौ रक्षक ने पुलिस में एसडीओ पर बतमीजी करने व धमकाने आरोप लगाते हुए पुलिस में की शिकायत...

DGP Sanjay Kundu बोले-चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया और UPI के माध्यम से होने वाले लेन-देन पर भी नजर

नाहन | हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ( DGP Sanjay Kundu ) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा...

पांवटा साहिब: होली मेले में झूलों के ठेकेदारों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने रेट

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब होली मेले में झूलों की दरों में झूलों के ठेकेदारो द्वारा लोगों से मनमानी दरे वसूली जा रही है। जिससे लोगों...

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने किया निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर गठित कमेटी ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा किया। दरअसल, आप नेता नाथू राम चौहान ने गलत...

Sirmour News: पत्रकार अपहरण मामले में गिरीपार पत्रकार परिषद ने बुलाई आपातकालीन बैठक

पांवटा साहिब| Sirmour News:  पांवटा साहिब में हुए पत्रकार के अपहरण व मारपीट के मामले को लेकर गिरीपार पत्रकार परिषद नें घोर निंदा की हैं,...

अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने का मामला

पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने व हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप...

मानव शर्मा बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश सचिव…

सिरमौर | राष्ट्रीय बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार, हिमाचल प्रभारी रजनी ठुकराल, हिमाचल मंत्री रामजी सिंह की अनुशंसा व प्रदेश कोर कमेटी की सहमती से...