भाजपा ने किया हिमाचल का विकास, कांग्रेस विरोध तक सीमित: अनुराग ठाकुर

पांवटा साहिब।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पावंटा साहिब में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा द्वारा हिमाचल का चहुँओर विकास करने व कांग्रेस द्वारा भाजपा के विकास कार्यों पर रोक लगाने व उसका विरोध करने की बात कही है।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के विकास के दावों की पोल खोलते हुए जनता को सच्चाई से रूबरू कराया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के विकास के रवैये को अटकाने भटकाने और लटकाने वाला बताया। उन्होंने जनता के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि हिमाचल के विकास को रोकने के लिए कांग्रेस ने कई बार अड़ंगे लगाये हैं।

इसी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, हम कई बार हिमाचल के लिए कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लेकर आते थे और कांग्रेस के लोग उन्हें रोकने का काम करते थे। हम हिमाचल प्रदेश के लिए 1470 करोड़ रुपये का एम्स का प्रोजेक्ट लेकर आएं लेकिन कांग्रेस ने हमें 4 सालों तक जमीन नहीं दी। साल 2010 में हिमाचल के युवाओं के लिए हम सेंट्रल यूनिवर्सिटी लेकर आए लेकिन कांग्रेस ने 8 सालों तक इसमें प्रशासनिक रुकावटें बनाये रखी। साल 2012 में हम लोग हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रोजेक्ट मंजूर करवाया कांग्रेस ने इसे भी 7 सालों तक रोके रखा।
ठीक इसी तर्ज पर हमने मेडिकल कॉलेज मंजूर करवाएं कांग्रेस ने चार 4 सालों तक हमें जमीन नहीं दी। साल 2014 में हम आईआईएम लेकर आएं कांग्रेस ने उसे भी रोके रखा। हमने लाने का काम किया और कांग्रेस ने रुकवाने का काम किया। हम विकास की राह पर चलते थे और ये लोग विरोध करते थे। ‌ 

जनसभा में मौजूदा आम लोगों के बीच श्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के काले कारनामों को रखा और 2014 से पहले और अबके हालातों की तस्वीर पेश की। उन्होनें कहा कि-साल 2014 से पहले गांधी परिवार के सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनके अपने संसदीय क्षेत्र में तीन-तीन किलोमीटर लंबी झुग्गियां झोपड़िया थी रायबरेली और अमेठी में। उन झुग्गियों में गरीब तबके के लोग रहते थे। उनके पास बिजली नहीं थी, गैस चूल्हा नहीं था, शौचालय नहीं थे। पानी भरने के लिये लोग चार-चार किलोमीटर जाते थे। बीमार होने पर जमीन गिरवी रखकर इलाज करवाना लोगों के लिये आम बात बन गयी थी। कांग्रेस की इन नाकामियों के बाद मोदी सरकार आयी, जिसने हाशिये पर जी रहे लोगों को 3 करोड़ 22 लाख पक्के मकान बनाकर दिये। हर घर को बिजली नसीब हुई। 4-4 एलईडी बल्ब दिये, हर बहन को चूल्हा और सिलिंडर दिया। हर घर में नल से जल की सुविधा दी गयी। 12 करोड़ पक्के शौचालय बनवाये गये। बैंक में सभी के खाते खुलवाये और उनमें पैसे भी डाले मोदी सरकार ने। पांच-पांच लाख रूपये का आयुष्मान भारत के तहत फ्री इलाज करवाने का काम भी मोदी सरकार ने किया।

पावंटा साहिब में चुनावी जनसभा के दौरान अनुराग ठाकुर ने सिख धर्म के प्रति मोदी सरकार के झुकाव और शानदार कामों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होनें करतारपुर साहिब कॉरिडोर और अफगानिस्तान से सिखों का सकुशल वापसी के मुद्दे को उठाया और कहा कि- हिंदुस्तान में आजादी के बाद अगर किसी ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलवाया तो इसका सीधा श्रेय मोदी सरकार को जाता है। श्री गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव पर्व हो या श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाशोत्सव ये देश में काफी धूमधाम से मोदी सरकार के राज में मनाये गये। श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए श्री हेमकुंड साहिब में नरेंद्र मोदी सरकार ने रोप-वे बनाने का काम शुरू किया। अफगानिस्तान से सिख भाई बहनों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सम्मान पूर्वक वापस लाने का काम मोदी सरकार ने किया।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद...

IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर जोरदार नारेबाजी..!, मौके पर पहुंची पुलिस

पांवटा साहिब | IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने एकजुट हो जोरदार हंगामा किया। व्यापारियों द्वारा नारेबाजी के...

Sirmour News: एसडीओ पर बतमीजी व धमकाने का लगा आरोप-पुलिस में मामला दर्ज

पांवटा साहिब| Sirmour News: पांवटा साहिब के गौ रक्षक ने पुलिस में एसडीओ पर बतमीजी करने व धमकाने आरोप लगाते हुए पुलिस में की शिकायत...

DGP Sanjay Kundu बोले-चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया और UPI के माध्यम से होने वाले लेन-देन पर भी नजर

नाहन | हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ( DGP Sanjay Kundu ) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा...

पांवटा साहिब: होली मेले में झूलों के ठेकेदारों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने रेट

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब होली मेले में झूलों की दरों में झूलों के ठेकेदारो द्वारा लोगों से मनमानी दरे वसूली जा रही है। जिससे लोगों...

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने किया निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर गठित कमेटी ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा किया। दरअसल, आप नेता नाथू राम चौहान ने गलत...

Sirmour News: पत्रकार अपहरण मामले में गिरीपार पत्रकार परिषद ने बुलाई आपातकालीन बैठक

पांवटा साहिब| Sirmour News:  पांवटा साहिब में हुए पत्रकार के अपहरण व मारपीट के मामले को लेकर गिरीपार पत्रकार परिषद नें घोर निंदा की हैं,...

अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने का मामला

पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने व हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप...

मानव शर्मा बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश सचिव…

सिरमौर | राष्ट्रीय बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार, हिमाचल प्रभारी रजनी ठुकराल, हिमाचल मंत्री रामजी सिंह की अनुशंसा व प्रदेश कोर कमेटी की सहमती से...