साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Sirmour News: सिरमौर जिले के शिल्ला गांव में भूमि कटाव की समस्या, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Sirmour News: सिरमौर जिले के शिल्ला गांव में भूमि कटाव की समस्या, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Sirmour News: सिरमौर जिला के उपमंडल कफोटा के अंतर्गत, विकासखंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत शिल्ला में भूमि कटाव की गंभीर समस्या सामने आई है। स्थानीय लोग, जैसे गीता देवी, मामराज सिंह, मीता राम, रघुवीर सिंह, सुरेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, प्रकाश कुमार, दीपा राम आदि ने बताया कि नेडा खड़ के खरियाड में 75 बीघा जमीन भूमि कटाव के कारण बह गई है। ढभियाडी खाले में बरसाती पानी से भूमि कटाव का डर अभी से सताने लगा है।

बरसात के दौरान पानी का स्तर इतना बढ़ जाता है कि स्कूल जाने वाले बच्चे, पशु, उपजाऊ जमीन और मकान सबको खतरा रहता है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रधान से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

हाल ही में होने वाली बरसात का खौफ ग्रामीणों को सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अगर दीवार नहीं लगाई गई तो मकान और जमीनों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने हिमाचल सरकार और प्रशासन से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  NSUI संगड़ाह ने किकरी देवी पार्क में पौधारोपण कर तिरंगा झंडा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं होता तो वे एसडीएम कफोटा, जिला प्रशासन, पंचायती राज और मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।

क्या कहते है आधिकारी 
उधर, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा ने बताया कि गांव शिल्ला के नेडा खड़ के खरियाड और ढभियाडी खाले की शिकायत उन्हें मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मनोहर हत्याकांड मे दोषियों को मिले कड़ी सजा, दोषी व्यक्ति के पीछे समुदाय विशेष को निशाना बनाना गलत

Join WhatsApp

Join Now