Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘ये मैंने कभी नहीं सोचा था’ 99 रनों की नाबाद पारी के बावजूद टीम की हार पर शिखर धवन ने कही ये बात

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार की शाम को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी। उन्होंने राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस मैच में हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पंजाब के कप्तान शिखर धवन को दिया गया जिन्होंने 99 रनों की विशाल पारी खेली थी।

शिखर धवन ने कही ये बात

आईपीएल 2023 में ये पंजाब किंग्स की पहली हार थी वहीं हैदराबाद की पहली जीत। इस हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान थोड़े निराश नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं दिन के अंत में वहां (99*) पहुंच जाऊंगा। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में, हमारे पास एक योजना थी। जिस तरह से हमने विकेट के बारे में सोचा, वह थोड़ा अलग था। शुरुआत में यह सीम और स्विंग कर रहा था और यह थोड़ा नीचे भी था लेकिन हमें अपने खेल में सुधार करना चाहिए था। मैं 99 के लिए आभारी हूं और मैं बहुत खुश हूं। मैं स्थिति के अनुसार खेल रहा था और जरूरत पड़ने पर बाउंड्री लगाता रहा।’

शिखर धवन ने खेली शानदार पारी

पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए धवन ने शुरुआत में आराम से बल्लेबाजी की। हालांकि, दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आई।
89 रन पर 9 विकेट गिरने के बाद धवन ने आक्रमक खेल दिखाया। उन्होंने 66 गेंद में नाबाद 99 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रही।इस पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (w), शाहरुख खान, सैम कुरेन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now