किसान बिल: मुकेश ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना,विरोध में ट्रैक्‍टरों पर निकाली रोष रैली

प्रजासत्ता|
किसान बिल को लेकर लोगों का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब शांत हिमाचल में भी इसको लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की नेतृत्व में किसान बिल के विरोध व राज्य में अपराध बढ़ने समेत कई तरह के आरोप लगाते हुए कांगड़ मैदान से हरोली तक ट्रैक्टर रैली निकाली| इस मौके पर भारी तादात में लोग ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे और केंद्र और हिमाचल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने अब किसानों से धक्का करने का प्रयास किया है, इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। अब तक रेलवे, वायुसेवा और कई क्षेत्रों के निजीकरण और उन्हें बेचने के प्रयासों को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करवाती रही है। लेकिन अब तो भाजपा ने किसानों पर ही हाथ डाल दिया है।

मुकेश ने कहा वह दिन दूर नहीं है, जब किसान की फसलों के दाम पूंजीपति तय करेंगे। मोदी सरकार द्वारा कृषि विधेयक में किसानों के हित सुरक्षित रखने की कोई बात दर्ज नहीं की है। ऐसा कानून बनाया गया है कि अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को इसका लाभ मिल सके।

किसान अब तक पूरी तरह से स्वतंत्र थे, लेकिन उनकी स्वतंत्रता और उनके संरक्षण को लेकर कुछ भी इस कृषि बिल में शामिल नहीं किया गया है। सीधे तौर पर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा जैसे किसानों को इस बिल के बारे में जानकारी प्राप्त होगी वे विरोध के लिए सामने आने लगेंगे।

नेता विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए वो काम बीजेपी ने कर दिखाया है। आख़िरकार सरकार ने इस बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य क्यों शामिल नहीं किया। बिल के अंदर इसका कहीं भी जिक्र नहीं है। इस बिल के आने से किसान जो आनदाता है वह अधमरा हो जायेगा। यह बिल किसान के हित मे नहीं है। इसके आने से किसानों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ेंगी । आज देश कोरोनाकाल से गुज़र रहा है इस समय इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में हालात खराब हो रहे हैं। अस्पतालों में व्यव्स्था चरमराई है । इस कोरोना काल में हमें संघर्ष करने पड़ रहे हैं क्योंकि हम किसान हैं और हमारी भी जमीन है, अब यह चिंगारी निकल पड़ी है।

पड़ोस के पंजाब राज्य में कैप्टन सरकार ने किसानों के आंदोलन को खुला समर्थन किया है। उन्हें मालूम है कि केंद्र द्वारा अब देश के प्रमुख वर्ग पर हाथ डाला है, इससे किसान चुप नहीं रहेंगे। मुकेश ने कहा केंद्र सरकार के इस किसान विरोधी बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री जो अकाली दल से संबंधित थी, उन्होंने इस्तीफा दे दिया। यहां तक कि उनकी पार्टी ने समर्थन वापस ले लिया है।

उन्हें मालूम है कि किसानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आत्मघाती है। उन्होंने कहा कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ है और इस बिल को लेकर केंद्र से महज यह मांग कर रही है कि बिल में किसानों के हित को सुरक्षित रखने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण भी शामिल किया जाए।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | Mungeri Lal ke Sapne: सोलन जिला के नालागढ़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश...

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

BSNL Best Recharge Plans: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)अब...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा...

IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर जोरदार नारेबाजी..!, मौके पर पहुंची पुलिस

पांवटा साहिब | IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश...

More Articles

Una News: ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव

ऊना | Una News: ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है।...

Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

ऊना| Una News: ऊना में शुक्रवार दोपहर बाद बड़ा हादसा पेश आया है। जहाँ एक पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर...

उप मुख्यमंत्री की बेटी Aastha Agnihotri ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Lok Sabha Elections 2024: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री (Aastha Agnihotri) ने लोकसभा या विधानसभा चुनाव में उतरने से इनकार कर...

Miss England Contest 2024: ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

डॉ जी. एल. महाजन| Miss England Contest 2024: हिमाचल प्रदेश की बेटी मैहक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 ( Miss England 2024 ) के ग्रैंड...

Una News: ऊना में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, पति गिरफ्तार

ऊना | Una News: ऊना जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला के हरोली क्षेत्र के पंजावर में एक शख्स...

Una News: ऊना में दर्दनाक हादसा, तलाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

ऊना | Una News: ऊना जिले के एक गांव में तालाब में नहाते समय तीन लड़के डूब गये। इस हादसे में दो बच्चों की मौत...

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत...

ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व...

Gagret: पत्रकार अविनाश विद्रोही ने गगरेट से चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल,,, मिल रही धमकियां

Gagret Assembly By-Election : हिमाचल में हुए सियासी ड्रामे के बाद, 6 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा से प्रदेश में माहौल गरमा गया है।...

Una News: ED ने ऊना की फर्म की 2.98 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Una News: हिमाचल सरकार के खजाने को धोखाधड़ी और गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने के मामले में ईडी चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने ऊना जिला...