Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Historic Bantony Castle ! आम जनता के लिए खुला ऐतिहासिक बैंटनी कैसल

Historic Bantony Castle Shimla

शिमला | 21 सितम्बर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं यहां ऐतिहासिक बैंटनी कैसल (Historic Bantony Castle) के हाल ही में जीर्णोद्धार किए गए परिसर का उद्घाटन किया और कहा कि (Historical heritage of Shimla) यह परिसर हमारी संस्कृति और इतिहास का जीवंत प्रतिबिंब है।

उन्होंने कहा कि Historic Bantony Castle का परिसर शिमला की समृद्ध विरासत का साक्षी है और ग्रीष्मकालीन राजधानी रही ‘श्यामला’ (शिमला) के समृद्ध इतिहास के दर्शन करवाता है। इस परिसर में तीन ऐतिहासिक भवन हैं और इसके जीर्णोद्धार पर 25 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। लगभग 20,000 वर्ग मीटर में फैला यह परिसर एंग्लो-गॉथिक वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Snowfall: हिमाचल में फिर बर्फबारी.. मनाली में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, HRTC के भी थमे पहिए..!
Historic Bantony Castle inaugurated for public viewing
Historic Bantony Castle inaugurated for public viewing

उन्होंने कहा कि Historic Bantony Castle परिसर में महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं, डॉ. यशवंत सिंह परमार और सत्यानंद स्टोक्स की विस्तृत जीवनियांे तथा शिमला शहर के व्यापक इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वालों के प्रति श्रद्धांजलि है। इसमें जनजातीय क्षेत्र स्पीति की समृद्ध संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया है जो क्षेत्र की अनूठी परंपराओं को प्रतिबिंबित करती हैं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंटनी कैसल परिसर में शिमला के वैभवशाली इतिहास पर आधारित लेज़र लाईट एण्ड साउंड शो भी देखा जिसमें वॉलीवुड के महान अभिनेता अनुपम खेर ने आवाज़ दी है। प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता यह शो भावी पीढ़ियांे को प्रदेश के समृद्ध इतिहास से अवगत करवाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: किन्नौर में निगुलसरी के पास अवरुद्ध हाईवे हुआ बहाल, किन्‍नौर-स्‍पीति का संपर्क जुड़ने से लोगों को मिली राहत

Historic Bantony Castle के उद्घाटन में ये रहे मौजूद

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, विधायक, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

विधानसभा में ठेकेदारों की पेमेंट पर तीखी नोक-झोंक, विपक्ष का वॉकआउट

Bilaspur News: चिट्टा के आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से किया हमला, पीठ पर दांतों से काटा

इसे भी पढ़ें:  HP News: हिमाचल में घाटे वाले होटलों को बंद करने के मामला, एकल पीठ के फैसले पर डबल बैच ने लगी रोक..!

BCCI ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीज़न 2023-26 के लिए SBI Life को आधिकारिक भागीदार किया घोषित

Aaj Ki KhabrenHimachal News in HindiHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now